• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टीवी पर चल रही घुड़दौड़ को बंद करो: केट ब्लैंचेट

Stop horse racing on TV: Cate Blanchett - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजेलिस | दो बार की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री केट ब्लैंचेट ने हाल ही में संपन्न हुए 28वें एनुअल क्रिटिक्स च्वाइस अवार्डस में 'टार' में अपने परफार्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। केट ब्लैंचेट ने मजाक करते हुए स्पीच में कहा, मेरे मुंह में गम है। मुझे वास्तव में यहां खड़े होने की उम्मीद नहीं थी। यह वास्तव में शाम का दूसरा अवॉर्ड है: जूलिया रॉबर्ट्स ने पहले मुझे माउथवॉश की एक बोतल गिफ्ट की थी। तो धन्यवाद, जूलिया। ब्लैंचेट ने आगे कहा, पिछले साल अन्य एक्ट्रेसेस द्वारा कितने शानदार परफॉर्मेस दिए गए थे, इस पर विचार करते हुए बेस्ट एक्ट्रेस एक मनमाना शब्द है। अन्य नॉमिनेशन्स में वियोला डेविस ('द वुमन किंग'), डेनिएल डेडवाइलर ('टिल'), मार्गोट रॉबी ('बेबीलोन'), मिशेल विलियम्स ('द फेबेलमेन्स') और मिशेल योह ('एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस') थे।
53 वषीर्या ब्लैंचेट ने हंसते हुए अपनी स्पीच में आगे कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यहां हूं। यह हास्यास्पद है।
पीपल के अनुसार, एक्ट्रेस ने अवार्ड सीजन के लिए मेकओवर का सुझाव दिया।
एक्ट्रेस ने पीपल के हवाले से कहा, मुझे यह अच्छा लगेगा अगर हम इस पूरे प्रक्रिया को बदल दें। यह ऐसा है जैसे यह पितृसत्तात्मक पिरामिड है। टीवी पर प्रसारित होने वाली घुड़दौड़ बंद करो।
ब्लैंचेट ने आगे कहा, टेलीविजन, फिल्म, विज्ञापन, टैम्पोन विज्ञापनों वाली हर एक महिला, जो कुछ भी आप काम कर रही हैं वह अद्भुत हैं, जो मुझे लगातार प्रेरित कर रहा है। इसलिए आपका धन्यवाद। मैं इसे आप सभी के साथ साझा करना चाहती हूं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Stop horse racing on TV: Cate Blanchett
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cate blanchett, oscar, tar, viola davis, the woman king, danielle deadweiler, margot robbie, babylon, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved