• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

ऐसा लगा दुष्कर्म के बाद गोली मार देंगे: किम कर्दशियां

रियलिटी टी.वी स्टार किम कर्दशियां ने कहा कि साल 2016 में हुई उनके साथ लूटपाट की घटना के दौरान उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके साथ दुष्कर्म किया जाएगा और फिर गोली मार दी जाएगी। किम अक्टूबर 2016 में पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने पेरिस गई थी, जहां उनके साथ यह घटना हुई थी। एसशोबिज की रिपोर्ट के मुताबिक किम ने इस बात का खुलासा ‘कीपिंग अप विद द कर्दशियंस’ शो में रविवार को किया। किम ने तीन अक्टूबर को हुई घटना को याद करते हुए बताया कि पुलिस के लिबास में आए नकाबपोश बन्दूक धारियों ने उन पर बंदूक तान दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बाद ऐसा लगा जैसे उनके साथ दुष्कर्म किया जाएगा और गोली मार दी जाएगी। उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘मैं बंदूक को देख रही थी, उसके बाद मैंने पीछे की तरफ जाती सीढियां देखी।’ उन्होंने बताया कि उसके बाद बंदूकधारी ने उसे चिल्लाने से रोकने के लिए उनके मुंह पर टेप चिपका दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kim Kardashian West mentally prepped for rape during heist
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kim kardashian, paris attack, kim kardashian with husband, hollywood latest news, hollywood gossip, tv show, entertainment, hollywood news in hindi, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved