• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

क्यों फिल्म के सेट पर रो पड़ी दीपिका पादुकोण

इन दिनों अपनी अगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंम में व्यस्त अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी एक पुरानी फिल्म को लेकर चर्चा में है। बात ये है कि, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: राम-लीला’ के लेखक सिद्धार्थ सिंह के साथ मिलकर इसकी कहानी लिख चुकीं गरिमा बहल ने बताया कि ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आखिरी समय में फिल्म के सेट पर ही रो पड़ी थी। सेट पर रोने की वजह थी संवाद में बदलाव। इन दोनों लेखकों के डायलॉग को अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और सुशांत सिंह राजपूत जैसे स्टार बोल चुके हैं। सिद्धार्थ सिंह ने कहा, ‘आमतौर पर कलाकार आसानी से हमारे संवाद बोलते हैं। हम इस दुनिया को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, यही कारण है कि लेखकों को अपनी स्क्रिप्ट के बारे में कलाकारों को बताना जरूरी होता है।’ बहल ने वर्ष 2013 की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: राम-लीला’ के सेट को याद किया, जब संवाद की वजह से दीपिका का दिन अच्छा सही नहीं बीता। उन्होंने कहा, ‘मैं उनके साथ एक दिन की शूट पर थी। आखिरी समय में संवाद में बदलाव किए जाने के कारण दीपिका टूट गईं। आखिरी समय में बदलाव करना संजय सर को पसंद है।’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When Deepika Padukone broke down on a film set
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deepika padukone, broke down on a film set, goliyon ki rasleela ram-leela, ranveer singh, shahid kapoor, bollywood gossip, sanjay leela bhansali, bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved