इन दिनों अपनी अगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंम में व्यस्त अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी एक पुरानी फिल्म को लेकर चर्चा में है। बात ये है कि, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: राम-लीला’ के लेखक सिद्धार्थ सिंह के साथ मिलकर इसकी कहानी लिख चुकीं गरिमा बहल ने बताया कि ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आखिरी समय में फिल्म के सेट पर ही रो पड़ी थी। सेट पर रोने की वजह थी संवाद में बदलाव। इन दोनों लेखकों के डायलॉग को अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और सुशांत सिंह राजपूत जैसे स्टार बोल चुके हैं। सिद्धार्थ सिंह ने कहा, ‘आमतौर पर कलाकार आसानी से हमारे संवाद बोलते हैं। हम इस दुनिया को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, यही कारण है कि लेखकों को अपनी स्क्रिप्ट के बारे में कलाकारों को बताना जरूरी होता है।’
बहल ने वर्ष 2013 की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: राम-लीला’ के सेट को याद किया, जब संवाद की वजह से दीपिका का दिन अच्छा सही नहीं बीता। उन्होंने कहा, ‘मैं उनके साथ एक दिन की शूट पर थी। आखिरी समय में संवाद में बदलाव किए जाने के कारण दीपिका टूट गईं। आखिरी समय में बदलाव करना संजय सर को पसंद है।’
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया, ‘दीपिका अपनी लाइनों को याद करने में बहुत अच्छी हैं,
लेकिन बदलाव का मतलब बदलाव था। हम पूरा दिन उसके साथ थे और जब तक कि वह
संवादों में सहज नहीं हुईं, तब तक इस पर काम किया।’ फिलहाल दोनों ही लेखक
सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘राब्ता’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
Special: कुटिल मुस्कान, झुकी कमर, तल्ख संवाद अर्थात् ललिता पवार
वहीं
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में
व्यस्त है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे है। जिसमें उनके
साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में है।
B.Special: फोटोशूट, ड्रग्स, इस्लाम धर्म, जोगन...जुड़े ममता से ये विवाद
इसके अलावा बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू के ऊपर बायोपिक बन सकती है जिसलमें दीपिका पादुकोण लीड रोल निभाएंगी। इसे सोनू सूद प्रोड्यूस करेंगे। सोनू इससे पहले फिल्म तुतक-तुतक तुतिया प्रोड्यूस कर चुके हैं। 21 साल की पीवी सिंधू इस समय बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन में तीसरे स्थान पर हैं।
B.Special: फोटोशूट, ड्रग्स, इस्लाम धर्म, जोगन...जुड़े ममता से ये विवाद