• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हनुमान अंश लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन

Vishal Chaturvedi left the digital world to write Hanuman part, wrote the first scene in 45 days - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी बीच फिल्म के लेखक-निर्देशक-निर्माता विशाल चतुर्वेदी ने खुलासा किया है कि उन्होंने नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित इस फिल्म की कहानी लिखने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया था। उन्होंने बताया कि कहानी लिखते समय उन्होंने खुद को पूरी तरह डिजिटल दुनिया से दूर कर लिया था।
विशाल चतुर्वेदी ने कहा, मैंने अपने कमरे से सभी डिजिटल डिवाइस हटा दिए थे। न सिर्फ़ फिल्म की पूरी कहानी, बल्कि हर चीज़ मैंने पेन और कागज की मदद से लिखी। बाद में उन पन्नों की तस्वीरें अपने सहायकों को भेजता था और वे उन्हें डिजिटल फॉर्मेट में टाइप करते थे। इस तरह बिना किसी रुकावट के मुझे कहानी पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली।
इसके अलावा लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने यह भी बताया कि शुरुआत से ही उनके मन में इस विषय पर फिल्म बनाने का स्पष्ट विचार था और उन्होंने इसके लिए काफी रिसर्च भी की थी। इसके लिए उन्होंने अपने निर्माताओं का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें बिना किसी जल्दबाजी के अपनी रचनात्मक प्रक्रिया के अनुसार काम करने की पूरी आजादी दी।
विशाल चतुर्वेदी कहते हैं, दिलचस्प बात यह है कि पूरी कहानी तैयार होने में ज्यादा समय नहीं लगा, लेकिन फिल्म के पहले दृश्य को लिखने में मुझे करीब 45 दिन लग गए। दरअसल पहला दृश्य मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि वही पूरी कहानी की दिशा तय करता है और एक बार पहला दृश्य तय हो गया तो बाकी कहानी तेजी से आगे बढ़ती है। इसी तरह पहला दृश्य मिलने के बाद बाकी कहानी अपने आप बनने लगी और मैंने पूरी स्क्रिप्ट सिर्फ 15 से 20 दिनों में पूरी कर ली।
फिलहाल हनुमान अंश के पीछे विशाल चतुर्वेदी की यह मेहनत और समर्पण दर्शाता है कि उन्होंने इस कहानी को कितनी गंभीरता और श्रद्धा के साथ लिखा। सच कहें तो उनके लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और प्रेरणा की कहानी को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास था। यही वजह है कि हाथों से लिखे नोट्स से शुरू हुई यह यात्रा आज साल की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vishal Chaturvedi left the digital world to write Hanuman part, wrote the first scene in 45 days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanuman ansh box office, hanuman ansh 150 crore, vishal chaturvedi, neem karoli baba biopic, shobhinaw satyaa, bollywood box office hit, devotional cinema india, screenplay writing digital detox, bollywood news, bollywood desk mumbai, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved