• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉर्डर 2 से चमकेगी इस स्टार किड की किस्मत, पहली फिल्म में मिली थी असफलता

This star kids luck will shine with Border 2, his first film was a failure - Bollywood News in Hindi

साल 1997 की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' का 27 साल बाद सीक्वल आने वाला है, जिसकी रिलीज का लोग लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के बाद 'बॉर्डर 2' में एक और स्टार की एंट्री होने वाली है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी काम करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अहान शेट्टी आधिकारिक तौर पर फिल्म के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। मेकर्स ने तीसरा अनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर अहान शेट्टी का उनकी फिल्म में स्वागत किया है। गौरतलब है कि अहान शेट्‌टी को सबसे पहले साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर तले बनी फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू करवाया था। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया नजर आयी थीं। फिल्म में अभिनय के लिए उन्हें स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर-पुरुष का आईफा पुरस्कार मिला। इस फिल्म का निर्देशक मिलन लुथरिया ने किया था। यह फिल्म तेलुगू एक्शन फिल्म आरएक्स 100 का रीमेक थी। अहान शेट्टी का स्वागत करते हुए सनी देओल ने लिखा, 'फौजी @ahan.shetty का #Border2 बटालियन में स्वागत है।' वीडियो में बैकग्राउंड में अहान की आवाज सुनी जा सकती है।
इस बीच, अहान शेट्टी ने भी इस फिल्म को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बॉर्डर एक फिल्म से कहीं अधिक है यह एक विरासत है, एक भावना है और एक सच होता सपना है। विडंबना यह है कि जीवन कैसे काम करता है... बॉर्डर के साथ मेरी यात्रा 29 साल पहले शुरू हुई थी जब मैं अपनी के पेट में था और इसी दौरान वह सेट पर पिताजी से मिलने गई थी। मैं ओपी दत्ता की पौराणिक कहानियों को सुनते हुए, जेपी अंकल का हाथ थामे और @nidhiduttaofficial के साथ बैठकर बड़ा हुआ हूं।'
अहान शेट्टी ने आगे लिखा, 'मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि वो पल सिनेमा और भारतीय सशस्त्र बलों को कितना आकार देंगे। अब बॉर्डर 2 का हिस्सा बनना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। जेपी अंकल, मेरा हाथ थामे रहने के लिए धन्यवाद, मुझे उम्मीद है कि आप बहुत गौरवान्वित होंगे। निधि, आपकी कड़ी मेहनत ने इस सपने को सच कर दिया।'
इससे पहले सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझलकी एंट्री की भी घोषणा की थी। ये फिल्म 23 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस के दौरान रिलीज होने वाली है। जहां 'बॉर्डर' ब्लॉकबस्टर फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, पूजा शेट्टी जैसे कलाकार लीड रोल में दिखाई दिए थे तो वहीं अब अहान शेट्टी भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, सनी देओल आखिरी बार 'गदर 2' में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर के साथ नजर आए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-This star kids luck will shine with Border 2, his first film was a failure
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: this star kids luck will shine with border 2, his first film was a failure, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved