मुंबई । हिंदी सिनेमा में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्हें किसी एक फिल्म से जोड़कर देखना मुश्किल है। जी.पी. सिप्पी भी ऐसा ही एक नाम थे। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों का निर्माण किया और ऐसी फिल्म बनाई, जिसका नाम आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में लिया जाता है। जीपी सिप्पी की कहानी सिर्फ फिल्मों और 'शोले' तक सीमित नहीं थी। उनकी जिंदगी में संघर्ष, कारोबार, बंटवारे का दर्द और नए सिरे से शुरुआत करने की कहानी भी जुड़ी थी।
दिलचस्प बात यह है कि जिस 'सिप्पी' नाम से वह फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हुए, वह उनके परिवार का असली सरनेम भी नहीं था। उनका असली नाम गोपालदास परमानंद सिपाहिमलानी था और 'सिप्पी' नाम बाद में उनकी पहचान बन गया।
जी.पी. सिप्पी का जन्म 14 सितंबर 1914 को हैदराबाद, सिंध में हुआ था, जो उस समय ब्रिटिश इंडिया का हिस्सा था और अब पाकिस्तान में है। वह एक संपन्न कारोबारी परिवार से आते थे। उनके परिवार का कारोबार अंग्रेजों और दूसरे यूरोपीय लोगों के साथ भी था। 'सिपाहिमलानी' नाम उनके लिए बोलना आसान नहीं था, इसलिए लोग इसे छोटा करके 'सिप्पी' कहने लगे। धीरे-धीरे यही नाम परिवार के साथ जुड़ गया और आगे चलकर गोपालदास परमानंद सिपाहिमलानी, जी.पी. सिप्पी के नाम से पहचाने जाने लगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फिल्मों में आने से पहले जी.पी. सिप्पी की दुनिया बिल्कुल अलग थी। उन्होंने कानून की पढ़ाई की और वकील के तौर पर काम किया। उनका जीवन कराची में भी बीता, जहां वह कारोबार से जुड़े रहे। हालांकि 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे ने उनकी जिंदगी बदल दी। सिप्पी परिवार को सिंध छोड़कर भारत आना पड़ा। मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने फिर से अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश शुरू की। उन्होंने प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन के काम में कदम रखा और मुंबई के कोलाबा तथा चर्चगेट जैसे इलाकों में इमारतों के निर्माण और बिक्री से जुड़े काम किए।
यहीं से उनकी जिंदगी में फिल्मों की एंट्री हुई। मुंबई में मरीन लाइंस इलाके में गोविंद महल के निर्माण से जुड़े एक प्रोजेक्ट के दौरान उन्होंने निर्माण अधिकार बेचकर जो पैसा हासिल किया, उसका इस्तेमाल अपनी पहली फिल्म बनाने में किया। इस तरह एक वकील और कारोबारी के रूप में काम कर चुके जी.पी. सिप्पी ने 1951 में फिल्म 'सजा' से बतौर प्रोड्यूसर हिंदी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म में देव आनंद और निम्मी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म को बहुत बड़ी सफलता तो नहीं मिली लेकिन इसके बाद सिप्पी का फिल्मी सफर शुरू हो गया।
इसके बाद जी.पी. सिप्पी ने कई फिल्मों का निर्माण किया और कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया। 1950 के दशक में उन्होंने 'शाहेंशाह', 'भाई-बहन', '12 ओ'क्लॉक' और 'मरीन ड्राइव' जैसी फिल्मों के साथ काम किया। वह सिर्फ निर्माता ही नहीं थे बल्कि 'मरीन ड्राइव', 'अदल-ए-जहांगीर', 'श्रीमती 420', 'लाइट हाउस' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्मों के निर्देशक भी रहे। हालांकि 1960 के दशक के बाद उनका ज्यादा ध्यान फिल्म निर्माण पर रहने लगा।
जी.पी. सिप्पी की फिल्मों का दायरा धीरे-धीरे बड़ा होता गया। उन्होंने 'ब्रह्मचारी', 'अंदाज', 'सीता और गीता' और इसके बाद 'शान' जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। 1972 में आई 'सीता और गीता' ने उनकी पहचान को और मजबूत किया। हालांकि उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म अभी बाकी थी। 1975 में उनके बेटे रमेश सिप्पी के निर्देशन में 'शोले' रिलीज हुई और जी.पी. सिप्पी का नाम हिंदी सिनेमा के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। फिल्म का निर्माण जी.पी. सिप्पी और उनके बेटे रमेश सिप्पी ने मिलकर किया था।
'शोले' के बाद भी जी.पी. सिप्पी का फिल्मी सफर रुका नहीं। उन्होंने 'शान', 'सागर', 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'पत्थर के फूल', 'जमाना दीवाना' और 'हमेशा' जैसी फिल्मों का निर्माण किया। उनके बेटे रमेश सिप्पी भी आगे चलकर बड़े फिल्म निर्देशक बने और इस तरह सिप्पी परिवार की फिल्मी विरासत आगे बढ़ी।
फिल्मों के अलावा जी.पी. सिप्पी फिल्म इंडस्ट्री के कामकाज से भी जुड़े रहे। वह फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रहे और फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाली। उन्हें उनके फिल्मी योगदान के लिए फिल्मफेयर सम्मान भी मिला। रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्हें 1968 और 1982 में फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
लंबे और सफल फिल्मी सफर के बाद जी.पी. सिप्पी का निधन 25 दिसंबर 2007 को 93 साल की उम्र में हुआ था।
--आईएएनएस
15 अक्टूबर का पंचांग: ललिता पंचमी पर कब है पूजा का शुभ समय, जानें राहु काल और दिनभर के मुहूर्त
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, पार्टनर लेखा वॉशिंगटन का रिएक्शन आया सामने
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, आरती और प्रभावशाली मंत्र
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
8 साल की उम्र के बाद सना सईद ने पहनी 'कुछ कुछ होता है' वाली टी-शर्ट, बोलीं- अभी भी घर जैसा लगता है
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन : मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
'बिग बॉस 19' में लोगों की साइकोलॉजी समझना था सबसे बड़ा चैलेंज : फरहाना भट्ट
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
महेश बाबू ने वाराणसी फिल्म के विलेन कुंभा को दी जन्मदिन की बधाई, राजामौली ने भी की जमकर तारीफ

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो
आज का राशिफल: मिथुन को धन लाभ के संकेत, मकर और कुंभ रहें सतर्क
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 17/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope