• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वातंत्र्य वीर सावरकर को पहले दिन नहीं मिले दर्शक, समीक्षकों ने की तारीफ

Swatantra Veer Savarkar did not get audience on the first day, critics praised it - Bollywood News in Hindi

रणदीप हुड्डा अपनी बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर काफी आशान्वित थे। वे फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे थे। फिल्म के प्रदर्शन से एक दिन पूर्व ही उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन वाली फोटो भी दिखाई थी, जिसमें वे हड्डियों के ढांचे के रूप में नजर आ रहे थे। लोग उनका यह रूप देख चौंक गए और उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। रणदीप ने किरदार में जान डालने के लिए 26 किलो वजन भी घटाया था। फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में पहुँची। दर्शकों को इस तरह की फिल्मों में कोई रुचि नहीं रही है। यह बात एक दर्शक के तौर पर हम आसानी से कह सकते हैं। अंदाजा था फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर असफलता का सामना करना पड़ेगा और यही हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत काफी खराब रही है। फिल्म पूरे दिन दर्शकों के लिए तरसती नजर आई। पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने मात्र 1.15 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि क्रिटिक्स की तरफ से इस मूवी को अच्छा रिस्पोंस मिला है। बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वालों का मानना है कि यह शनिवार और रविवार को अपने कारोबार में सुधार कर सकती है। रणदीप ने इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा है। इस बायोपिक में रणदीप क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के रोल में हैं। ‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने उनकी पत्नी यमुनाबाई सावरकर का किरदार निभाया है। फिल्म करीब 20 से 25 करोड़ में बनी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swatantra Veer Savarkar did not get audience on the first day, critics praised it
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: swatantra veer savarkar did not get audience on the first day, critics praised it, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved