• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सनी देओल ने साइन की बॉर्डर-2, बड़ी डील के साथ ही मुनाफे में लेंगे भागीदारी

Sunny Deol signs Border-2, will take profit share along with big deal - Bollywood News in Hindi

दर्शकों के लिए कभी बीते जमाने के सितारे हो चुके सनी देओल को लेकर अनिल शर्मा ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेमकथा का दूसरा भाग बनाया। जिन दिनों उन्होंने इस फिल्म की घोषणा गदर की ही स्टारकास्ट के साथ की, लोगों ने उन्हें कहा कि वे अपने करोड़ों रुपयों को बरबाद करने जा रहे हैं। लेकिन गदर-2 की कथा को लेकर अनिल शर्मा पूरी तरह आश्वस्त थे। उन्हें इस बात का अहसास था कि फिल्म असफल तो नहीं होगी, लेकिन यह अहसास नहीं था कि प्रदर्शन के बाद गदर-2 बॉक्स ऑफिस पर इतना गदर मचाएगी। लंबे समय बाद उनके खाते में इतनी बड़ी हिट आई कि पूरा बॉक्स ऑफिस हिल गया। फिल्म ने 524 करोड़ का कलेक्शन किया और यह इस साल 'जवान' के बाद दूसरे नंबर की सबसे बड़ी फिल्म है। फिलहाल सनी देओल कई दूसरे प्रोजेक्ट को साइन करने में जुट गए हैं। इनमें बहुप्रतीक्षित 'बॉर्डर 2' भी है। काफी समय से फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। निर्माता इस को कई साल पहले ही इसे बनाना चाह रहे थे लेकिन सनी देओल की लगातार असफलता के चलते उन्होंने रिस्क नहीं लिया। लेकिन अब गदर-2 की सफलता के बाद वे भी अपनी फिल्म बॉर्डर-2 के लिए तैयार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सनी देओल इस फिल्म के लिए बड़ी डील साइन करने के साथ ही मुनाफे में भी अपनी हिस्सेदारी रखी है। सनी पर मेकर्स का बड़ा दांव

'गदर 2' के बाद सनी की डिमांड बढ़ गई है। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्होंने इस वॉर फिल्म के लिए 50 करोड़ चार्ज किए हैं। सूत्र ने कहा, '50 करोड़ के अलावा सनी ने एक और डील भी की है जिसमें निर्मातओं को मुनाफे में से कुछ हिस्सा देना होगा। सनी यह डिजर्व भी करते हैं क्योंकि उनके होने से बॉर्डर 2 अलग लेवल पर जा सकती है। निर्माता सनी के साथ यह डील करके काफी खुश हैं।' ये कलाकार भी होंगे
निर्माताओं ने वादा किया है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। सनी देओल 2024 के सेकेंड हाफ में शूटिंग करेंगे। उनके अलावा इसमें आयुष्मान खुराना, एमी विर्क और अहान शेट्टी भी होंगे। पहले आयुष्मान की जगह कार्तिक आर्यन का नाम सामने आया था। ब्लॉकबस्टर हुई थी 'बॉर्डर'

'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। इसमें सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्न, पूजा भट्ट, तब्बू, कुलभूषण खरबंदा और राखी ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sunny Deol signs Border-2, will take profit share along with big deal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sunny deol signs border-2, will take profit share along with big deal, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved