• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पहले दिन 2 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो सकती है श्रीकांत

Srikanth may be successful in doing business of more than Rs 2 crore on the first day - Bollywood News in Hindi

बॉक्स ऑफिस पर बीते कुछ दिनों से फिल्में कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। ईद पर रिलीज हुई बड़े मियां छोटे मियां और मैदान दोनों ही फ्लॉप साबित हुई थी। अब लोगों को श्रीकांत से बड़ी उम्मीदें हैं। देखना होगा ये फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां की तरह फ्लॉप साबित होती है या विक्रांत मेसी की 12th फेल की तरह छा जाएगी। राजकुमार राव को इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट्स दी हैं। उन्हें बड़े पर्दे पर देखना फैंस को सुकून देता है। अब राजकुमार अपनी आने वाली फिल्म श्रीकांत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में राजकुमार के साथ अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केल्कर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। राजकुमार राव की श्रीकांत 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। राजकुमार राव की श्रीकांत एक बायोपिक है। आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में रहने वाले श्रीकांत बोला की है, जो देख नहीं सकता है। इस फिल्म को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से इसे देखने के लिए लोग बहुत एक्साइटेड हैं।
ट्रेड एनानिस्ट गिरीश जौहर ने फिल्मीबीट से बातचीत में बताया कि श्रीकांत पहले दिन 2 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है। ये कलेक्शन और बढ़ सकता है क्योंकि आने वाले दिनों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है।
उन्होंने कहा- श्रीकांत का ट्रेलर बहुत शानदार है और लोगों को काफी पसंद भी आया है। हालांकि इस समय देश का मूड इलेक्शन और राजनीति में है लेकिन अच्छी बात ये है कि श्रीकांत जब रिलीज हो रही है तो इसके पास काफी स्कोप है क्योंकि इसके अपोजिट कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। थोड़ा सा भी वर्ड ऑफ माउथ अच्छा होगा, लोगों को पसंद आएगी तो इसमें बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने की क्षमता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Srikanth may be successful in doing business of more than Rs 2 crore on the first day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: srikanth may be successful in doing business of more than rs 2 crore on the first day
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved