• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोनम ने करीना की तारीफों के बांधे पुल...

Sonam kapoor praises kareena kapoor khan - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर मां बनने के बाद अब फिल्म वीरे दी वेडिंग से कमबैक कर रही है। बता दें इस फिल्म में सोनम कपूर अहम किरदार में है। वहीं आपकों बता दें कि इस फिल्म को लेकर हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में सोनम ने करीना की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि, वे करीना से प्रेरित हैं। सोनम कपूर ने ये भी कहा कि करीना विवाहित है और एक बच्चे की मां हैl इसके बाद भी जब उन्हें फिल्म वीरे दी वेडिंग के सेट पर देखा तो वह बात उन्हें बहुत प्रेरित कर गईl क्योंकि मां बनने के बाद भी करीना काम कर रही हैं। इस मौके पर सोनम कपूर ने यह भी कहा कि लोग इस तरह का प्रश्न मात्र महिलाओं से ही पूछते हैं कि शादी करने के बाद क्या वह काम करेंगी। लोगों के मन में कभी भी पुरुषों के प्रति यह प्रश्न नहीं आता कि शादी करने के बाद क्या वह काम करेंगे क्योंकि लोग पहले से ही यह तय कर चुके होते हैं कि यह पुरुष है तो काम करेंगे ही लेकिन क्या यह बात महिलाओं पर लागू नहीं होती? गौरतलब है कि सोनम कपूर एक लंबे समय से महिलाओं के अधिकार की लड़ाई लड़ती आ रही हैं और उनकी फिल्मों के माध्यम से यह दिखाई भी देता रहा हैl वीरे दी वेडिंग चार महिलाओं की कहानी है, जो उनके विवाह के संबंधित प्रश्नों से जूझ रही होती हैंl अब देखना होगा कि ये फिल्म दर्शको को कितना पसंद आती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonam kapoor praises kareena kapoor khan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonam kapoor, praises, kareena kapoor khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved