सोनम ने करीना की तारीफों के बांधे पुल...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 01 मई 2018, 2:23 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर मां बनने के बाद अब फिल्म वीरे दी वेडिंग से कमबैक कर रही है। बता दें इस फिल्म में सोनम कपूर अहम किरदार में है। वहीं आपकों बता दें कि इस फिल्म को लेकर हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में सोनम ने करीना की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि, वे करीना से प्रेरित हैं। सोनम कपूर ने ये भी कहा कि करीना विवाहित है और एक बच्चे की मां हैl इसके बाद भी जब उन्हें फिल्म वीरे दी वेडिंग के सेट पर देखा तो वह बात उन्हें बहुत प्रेरित कर गईl क्योंकि मां बनने के बाद भी करीना काम कर रही हैं। इस मौके पर सोनम कपूर ने यह भी कहा कि लोग इस तरह का प्रश्न मात्र महिलाओं से ही पूछते हैं कि शादी करने के बाद क्या वह काम करेंगी।

लोगों के मन में कभी भी पुरुषों के प्रति यह प्रश्न नहीं आता कि शादी करने के बाद क्या वह काम करेंगे क्योंकि लोग पहले से ही यह तय कर चुके होते हैं कि यह पुरुष है तो काम करेंगे ही लेकिन क्या यह बात महिलाओं पर लागू नहीं होती? गौरतलब है कि सोनम कपूर एक लंबे समय से महिलाओं के अधिकार की लड़ाई लड़ती आ रही हैं और उनकी फिल्मों के माध्यम से यह दिखाई भी देता रहा हैl वीरे दी वेडिंग चार महिलाओं की कहानी है, जो उनके विवाह के संबंधित प्रश्नों से जूझ रही होती हैंl अब देखना होगा कि ये फिल्म दर्शको को कितना पसंद आती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे