• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘सोलो’ की रिलीज को लेकर उत्सुक हैं फिल्मकार मणिरत्नम

चेन्नई। फिल्मकार मणिरत्नम अपने पूर्व सहायक बिजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित आगामी मलयालम-तमिलद्विभाषी फिल्म ‘सोलो’ की रिलीज को लेकर उत्सुक हैं। मणिरत्नम ने आईएएनएस से कहा, ‘‘फिल्म की पहली झलक देखी। उम्मीद है यह शानदार होगी। इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’ दलकेर सलमान द्वारा अभिनीत ‘सोलो’ चार कहानियों का संकलन है।
फिल्म के बारे में बिजॉय नांबियार ने कहा, ‘‘यह पृथ्वी, जल, अग्रि और वायु पर आधारित चार अलग-अलग कहानियों का संग्रह है। फिलहाल मैं कहानी के बारे में और अधिक नहीं बता सकता।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने हर दृश्य की दो बार शूटिंग की है। एक बार तमिल में और दूसरी बार मलयालम में। यह एक ही फिल्म की समय और लागत पर दो फिल्में बनाने जैसा है।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Solo looks promising: Mani Ratnam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: solo, mani ratnam, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved