• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योद्धा के रूप में बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से असफल रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा

Siddharth Malhotra completely failed at the box office as Yoddha - Bollywood News in Hindi

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने शुक्रवार को पहले दिन 4.10 करोड़ से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपए कमाए। अब तीसरे दिन के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने रविवार 17 मार्च को 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कमाई में लंबी छलांग नजर नहीं आई। फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 16.85 करोड़ रुपए हो गया है। ‘योद्धा’ ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 2 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को 60 से 70 करोड़ के बजट में बनाया गया है। अगले सोमवार 25 मार्च की होली है, उससे पहले ‘योद्धा’ के पास वीकेंड के तीन दिन और एक होली का दिन है, जहां इस फिल्म के पास कमाई का बढ़िया मौका है। इसे सागर अम्ब्रे व पुष्कर ओझा ने मिलकर निर्देशित किया है। करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है।
सिद्धार्थ, राशि खन्ना और दिशा पटानी की फिल्म की कहानी की बात करें तो यह प्लेन हाईजैक पर बेस्ड है। इसमें जबरदस्त एक्शन सीन हैं। दिशा एयर होस्टेस होती हैं जो सिद्धार्थ की मदद करती हैं। सिद्धार्थ पैसेंजर्स को आतंकवादियों से बचाते हैं। IMDB ने फिल्म को 10 से से 6 रेटिंग दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Siddharth Malhotra completely failed at the box office as Yoddha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: siddharth malhotra completely failed at the box office as yoddha, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved