• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पसुपु दंचदम समारोह से शुरू हुई शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य के शादी की रस्म

Shobhita Dhulipala and Naga Chaitanyas wedding rituals started with Pasupu Danchadam ceremony - Bollywood News in Hindi

मुंबई । साउथ फिल्म जगत की खूबसूरत अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला और स्टार नागा चैतन्य जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के विवाह की रस्में शुरू हो चुकी हैं, जिसकी प्यारी सी झलक एक्ट्रेस ने दिखाई। सोमवार को 'मेड इन हेवन' अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पसुपु दंचदम समारोह की तस्वीरें साझा की। यह समारोह दक्षिण भारतीय संस्कृति में विवाह समारोह की शुरुआत का प्रतीक है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को अभिनेत्री ने भावनाओं से सजाया। लिखा ‘गोधुमा राय पसुपु दंचदम और इस तरह यह शुरू हुआ’। इस अवसर के लिए अभिनेत्री कोरल रेशमी साड़ी को सुनहरे ब्लाउज के साथ पहने नजर आईं।
अभिनेत्री अपने लंबे बालों को बांधकर उसमें गजरा लगाए नजर आईं। इसके साथ सोने के गहने और हरी हरी चूड़ियों के साथ प्री-वेडिंग इवेंट लुक को पूरा किया। साझा की गई कई तस्वीरों में अभिनेत्री हल्दी पीसने के साथ पुजारी और अपने परिवार के वरिष्ठों से आशीर्वाद लेती नजर आईं।
तस्वीरों में वह बहन, दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शानदार समय बिताते नजर आ रहीं। कुछ अन्य फ्रेम में वह कैमरे के लिए खूबसूरत पोज देती नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री जल्द ही नागा चैतन्य के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं।
शोभिता और नागा चैतन्य की इस साल अगस्त में हैदराबाद में सगाई हुई थी। इस अवसर पर दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शोभिता रमन राघव, शेफ, कालाकांडी, गूडचारी, समीरा, मूथोन, रोजी, द बॉडी, घोस्ट स्टोरीज, पोन्नियिन सेल्वन में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shobhita Dhulipala and Naga Chaitanyas wedding rituals started with Pasupu Danchadam ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pasupu danchadam ceremony, shobhita dhulipala, naga chaitanya, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved