• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शाहिद कपूर ने बढ़ाई फीस, अपने कंधों पर नहीं दे सकते सफल फिल्म

Shahid Kapoor hikes fees, cannot give successful film on his shoulders - Bollywood News in Hindi

कबीर सिंह के बाद से शाहिद कपूर ने एकमात्र फिल्म जर्सी में काम करना स्वीकार किया था। यह इसी नाम से बनी तमिल फिल्म का आधिकारिक रीमेक है, जिसमें दक्षिण के ख्यातनाम अभिनेता नानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म कोविड के चलते 31 दिसंबर को प्रदर्शित नहीं हो सकी थी अब यह 14 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। शाहिद मीडिया में जहाँ इस फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं वहीं दूसरी ओर वे इन दिनों अपनी बढ़ाई हुई फीस को लेकर भी सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर ने निर्माता निर्देशक अली अब्बास जफर से उनकी अगली फिल्म ब्लडी डैडी के लिए 38 करोड़ की भारी भरकम फीस ली है। यह उनकी कबीर सिंह के लिए ली गई फीस से दोगुनी है।पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही एक्शन से भरपूर थ्रिलर में शाहिद कपूर को लिया गया है और वो इसके लिए 38 करोड़ रुपये ले रहे हैं। ये जर्सी की तुलना में लगभग 25 फीसदी अधिक है और गेम चेंजर कबीरसिंह के लिए उन्हें जो मिला था ये उससे दोगुने से अधिक है। सोर्स ने आगे कहा, हर सफलता का मतलब होता है एक्टिंग की फीस बढऩा, और हर असफलता का मतलब होगा एक्टिंग की फीस में कमी। यह एक डायनेमेक प्राइसिंग स्ट्रेटिजी है जिसे उन्होंने डिजाइन किया है, और इस समय, उन्हें जर्सी और अली अब्बास जफर दोनों के लिए बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिटर्न मिलने का भरोसा है। अगर फिल्म सफल होती है, तो उसके बाद के लिए उनकी कीमत और भी बढ़ जाएगी। शाहिद इन दिनों ब्लडी डैडी और फर्जी फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं।शाहिद की कबीर सिंह की सफलता बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्यक्ष घटना थी। फिल्म की सफलता में शाहिद से कहीं ज्यादा उसके कथानक, प्रस्तुतीकरण, संगीत और कियारा आडवाणी के बेहतरीन अभिनय का योगदान था। इसके अतिरिक्त यह दक्षिण भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी, जिसे कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने ही निर्देशित किया था। कहने का तात्पर्य यह है कि शाहिद कपूर ऐसे अभिनेता नहीं है जो अकेले अपने कंधों पर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्रदान करा सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shahid Kapoor hikes fees, cannot give successful film on his shoulders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shahid kapoor hikes fees, cannot give successful film on his shoulders, jersy, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved