• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संदीपा धर ने संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर लिखा भावुक संदेश, उनके साथ काम को बताया करियर का यादगार अनुभव

Sandeepa Dhar pens emotional message on Sanjay Leela Bhansali birthday, calling working with him a memorable career experience - Bollywood News in Hindi

अभिनेत्री संदीपा धर ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक के लिए आभार व्यक्त किया है। अपनी हालिया रीलीज़ फ़िल्म ‘दो दीवाने सहर में’’ के लिए ढेर सारी सराहना बटोर रहीं संदीपा धर ने अपनी यात्रा को याद करते हुए यह भी कहा कि यह प्रोजेक्ट उन्हें ढेर सारे प्यार के साथ पहचान दिलाने वाला भी साबित हुआ है। संदीपा ने यह भी बताया कि वे भंसाली प्रोडक्शंस की आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें नैना के लिए चुना और उन पर विश्वास जताया। इसके लिए वे खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं। अपने नोट में उन्होंने लिखा है, “उस शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिनके बैनर ने मुझे मेरे करियर के सबसे अर्थपूर्ण अनुभवों में से एक दिया… हैप्पी बर्थडे, सर।” अभिनेत्री ने आगे लिखा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए मिला प्यार ऐसा था, जिसके लिए वह “बिलकुल तैयार नहीं थीं,” और यही बात इस सफर को और भी खास बना गई।
अपने संदेश को सकारात्मक और उम्मीद भरे अंदाज़ में समाप्त करते हुए संदीपा धर ने भविष्य में फिर से साथ काम करने की इच्छा भी जताते हुए लिखा है, “उम्मीद है कि आगे हम साथ मिलकर कुछ नया और खूबसूरत रचें।”
आज जब संजय लीला भंसाली अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो संदीपा धर का यह संदेश उनके मार्गदर्शन और दृष्टि के उस गहरे प्रभाव को दर्शाता है, जो न केवल पर्दे पर बल्कि कलाकारों के दिलों में भी अपनी छाप छोड़ता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sandeepa Dhar pens emotional message on Sanjay Leela Bhansali birthday, calling working with him a memorable career experience
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sandeepa dhar, sanjay leela bhansali birthday, sanjay leela bhansali, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved