• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Salman Khan gets first jab of Covid vaccine - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को कोविड-19 टीके का पहला शॉट प्राप्त किया। सलमान ने प्रशंसकों को इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। 55 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट किया, "आज टीके की मैंने पहली खुराक ली .." सलमान ने टीका उस दिन लगवाया है, जब उनके दोस्त और सहयोगी, सुपरस्टार आमिर खान ने एक बयान के माध्यम से सूचित किया कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को संजय दत्त ने कोविड -19 वैक्सीन का अपना पहला शॉट प्राप्त किया और इंस्टाग्राम पर खबर साझा की। सलमान अगली बार 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगे। प्रभु देवा निर्देशित फिल्म इस साल ईद में रिलीज होगी। महामारी के बाद सिनेमाघरों में हिट होने के लिए यह बड़े बैनर की फिल्मों में से एक है।
फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
सलमान के पास फिल्मों की भरमार है। वह 'टाइगर 3', 'किक 2', और 'अंतिम : द फाइनल ट्रथ' में दिखाई देंगे और शाहरुख खान की 'पठान' में कैमियो करेंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salman Khan gets first jab of Covid vaccine
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: salman khan gets first jab of covid vaccine, salman khan, covid vaccine, covid 19, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved