• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

Release date announced for The Revolutionaries; series to stream in 6 languages, including Hindi - Bollywood News in Hindi

मुंबई । निखिल आडवाणी की पीरियड ड्रामा सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए सीरीज के किरदारों को परिचय करवाने के साथ-साथ बताया है कि सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' 11 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। ये सीरीज हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में होगी। साथ में इंग्लिश और कई इंटरनेशनल भाषाओं के सबटाइटल्स भी मिलेंगे। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित सीरीज को मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
यह सीरीज संजीव सान्याल की पुस्तक 'द रेवोल्यूशनरीज:द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रिडम' पर आधारित है। यह सीरीज युवा क्रांतिकारियों के साहस, बलिदान और ब्रिटिश राज के खिलाफ उनके उग्र विद्रोह की गाथाओं पर केंद्रित है, जो 1857 के विद्रोह के बाद के कालखंड और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के कम चर्चित किंतु प्रभावशाली स्वाधीनता सेनानियों के संघर्षों को दर्शाती है।
सीरीज की कहानी भारत की आजादी की अनसुनी कहानियों पर आधारित है, जिसमें 4 निडर नौजवान राश बिहारी बोस (भुवन बाम), सचिन्द्र नाथ सान्याल (रोहित सराफ), प्रतिभा लाहिरी (प्रतिभा रांटा) और बाघा जतिन (गुरफतेह पीरजादा) क्रांतिकारियों की कहानी दिखाई गई है।
इन युवा क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश साम्राज्य जैसी बड़ी ताकत के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत की थी। 1857 की क्रांति के बाद जन्मे ये युवा क्रांतिकारी न्याय, आजादी और स्वतंत्रता में अटूट विश्वास रखते थे, जैसे-जैसे ये हथियारबंद संघर्ष के खतरनाक रास्ते पर चलते हैं, सीरीज में उनकी बहादुरी, कुर्बानियां, दोस्ती, धोखे और वो बड़े फैसले दिखाए गए हैं जिन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई के एक अहम अध्याय को आकार दिया।
सीरीज की स्क्रिप्ट संयुता चावला शेख, अक्षिता वाधवाना, शोभित नारंग और रुत्वी मेहता ने लिखी है। इसमें दमदार कलाकारों की टोली शामिल हैं, जिनमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल में हैं। वहीं जेसन शाह, पाओली दाम और तोता रॉय चौधरी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Release date announced for The Revolutionaries; series to stream in 6 languages, including Hindi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: release date announced for the revolutionaries, the revolutionaries, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved