• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

Priyanka Chopra Recalls Summer of 2017; Reveals When She Gave Nick Jonas Her Number - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने निजी जिंदगी के बारे में दिलचस्प बात शेयर की है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उस समर को याद किया, जब उन्होंने पति निक जोनस को अपना नंबर दिया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पति निक जोनस के शुरुआती दिन, यात्राएं और पारिवारिक यादें शामिल हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "ओह हां! मुझे याद है वो गर्मी, जब मैंने तुम्हें अपना नंबर दिया था... लगभग: गर्मी 2017 साउंड ऑन न्यू सॉन्ग आउट नाउ |"
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के वीडियो में गोवा में फैमिली हॉलिडे की एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसमें अभिनेत्री की छोटी बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिवार के दूसरे सदस्य एक साथ पोज दे रहे हैं। परिणीति ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "वाह, वह गोवा ट्रिप बहुत ही खास थी।"
प्रियंका और निक की लव स्टोरी की बात करें तो, कपल की पहली मुलाकात फरवरी 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में हुई थी, लेकिन निक महीनों पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीएम पर मैसेज किया था।
दोनों न्यूयॉर्क में ड्रिंक्स के लिए मिले और बाद में राल्फ लॉरेन ने उन्हें 2017 मेट गाला में साथ आने के लिए इनवाइट किया था।
निक जोनस ने 19 जुलाई 2018 को प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया था। इसके लिए उन्होंने लंदन में टिफनी एंड कंपनी का पूरा स्टोर बंद कराकर उनके लिए परफेक्ट इंगेजमेंट रिंग चुनी थी। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और दिसंबर 2018 में जोधपुर में कई दिनों तक चले भव्य समारोह में शादी रचाई। उनकी शादी ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी।
जनवरी 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। हाल ही में प्रियंका 'द जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट' में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कई प्यारी बातें साझा कीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka Chopra Recalls Summer of 2017; Reveals When She Gave Nick Jonas Her Number
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka chopra, priyanka chopra latest news, priyanka chopra nick jonas, priyanka chopra nick jonas love story, priyanka chopra number to nick jonas, priyanka chopra summer 2017, priyanka chopra instagram, nick jonas priyanka chopra relationship, priyanka chopra dating nick jonas, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved