• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह देसी गर्ल हैं : राजकुमार राव

Priyanka Chopra a full-on Desi Girl: Rajkummar Rao - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में उनकी सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा का वर्णन एक फुल-ऑन देसी गर्ल के रूप में किया है। राजकुमार ने कहा, "प्रियंका मेरी बहुत अच्छी दोस्त बन गई हैं। मेरा मानना है कि वह बेहद सहज हैं और उन्हें दिया गया 'देसी गर्ल' का टैग उन पर बिल्कुल सटीक बैठता है। मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से एक देसी गर्ल हैं।"

राजकुमार ने ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड समारोह में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका और नवागंतुक आदर्श गौरव को एक बेहतरीन सह-कलाकार बताया।

राजकुमार फिल्म की शूटिंग का जमकर आनंद ले रहे हैं। उन्होंने इस बारे में बताया, "फिलहाल हम दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। हम बहुत मस्ती कर रहे हैं। मैं मानता हूं कि रमिन बहरानी (फिल्म के निर्देशक) और पूरी टीम वाकई में बहुत अच्छी है।"

'द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिगा द्वारा इसी नाम से रचित उपन्यास का रूपांतरण है। अडिगा को साल 2008 में उनके इसी उपन्यास के चलते बुकर पुरस्कार मिला। मुकुल देवड़ा के सहयोग से नेटफ्लिक्स द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka Chopra a full-on Desi Girl: Rajkummar Rao
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka chopra, desi girl, rajkummar rao, राजकुमार राव, द व्हाइट टाइगर, प्रियंका चोपड़ा, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved