• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

परिणीति चोपड़ा की राघव चड्ढा के साथ हुई सगाई, शादी अक्टूबर में

Parineeti Chopra engaged to Raghav Chadha, marriage in October - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरें तो पहले से ही आ रही थीं। उनकी शादी भी तय मानी जा रही थी। अब दोनों ने सगाई करके इस दिशा में पहला कदम उठाया है। हाल ही में परिणीति को रिंग फिंगर पर सिल्वर बैंड पहने देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव ने परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में एक पारंपरिक रोका समारोह में सगाई की। बताया जा रहा है कि दोनों इसी साल अक्टूबर के अंत तक शादी कर लेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि परिणीति शादी करने की जल्दी में नहीं हैं क्योंकि वह अपनी शूटिंग्स को लेकर काफी व्यस्त हैं। दिलचस्प बात यह है कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा जोनास, जो जल्द ही स्ट्रीमिंग सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के 23वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारत आएंगी। काम के मोर्चे पर परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला से प्रेरित है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parineeti Chopra engaged to Raghav Chadha, marriage in October
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parineeti chopra, raghav chadha, mumbai, aam aadmi party, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved