वर्ष 2012 में इश्कजादे में नजर आ चुके अर्जुन कपूर और परिणीति चोपडा एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स करने जा रहा है, निर्देशन की बागडोर दिबाकर बनर्जी को सौंपी गई है, जिन्होंने यशराज बैनर की फिल्म ब्योमकेश बख्शी को निर्देशित किया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फिल्म निर्देशक दिबाकर बनर्जी की यह फिल्म एक्शन थ्रिलर से भरपूर होगी। अर्जुन और परिणीति को दिबाकर ने लगभग अपनी इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है। पिछले दिनों खबर थी इस फिल्म के लिए परिणीति चोपडा से बात चल रही हैं। लेकिन अब अर्जुन के अपोजिट परिणीति को फाइनल कर लिया है। फिल्मकार दिबाकर बनर्जी की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अर्जुन कपूर हरियाणवी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। एक्शन थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म इस साल में ही रिलीज हो सकती है। दिबाकर बनर्जी की ब्योमकेश बख्शी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आएं थे। फिल्म के प्रोमो को दर्शकों ने बहुत पसन्द किया था लेकिन फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आयी।
जुनैद खान: पहली फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व मिली दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म
सप्ताहांत तक बॉक्स ऑफिस पर औसत रही जॉन विक : 4
एसएस राजामौली की छत्रपति से होगा एक और दक्षिणी नायक का हिन्दी डेब्यू
Daily Horoscope