परिणीति चोपडा के साथ अर्जुन कपूर, दिबाकर बनर्जी का एक्शन थ्रिलर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 मई 2017, 3:27 PM (IST)

वर्ष 2012 में इश्कजादे में नजर आ चुके अर्जुन कपूर और परिणीति चोपडा एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स करने जा रहा है, निर्देशन की बागडोर दिबाकर बनर्जी को सौंपी गई है, जिन्होंने यशराज बैनर की फिल्म ब्योमकेश बख्शी को निर्देशित किया था।
फिल्म निर्देशक दिबाकर बनर्जी की यह फिल्म एक्शन थ्रिलर से भरपूर होगी। अर्जुन और परिणीति को दिबाकर ने लगभग अपनी इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है। पिछले दिनों खबर थी इस फिल्म के लिए परिणीति चोपडा से बात चल रही हैं। लेकिन अब अर्जुन के अपोजिट परिणीति को फाइनल कर लिया है। फिल्मकार दिबाकर बनर्जी की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अर्जुन कपूर हरियाणवी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। एक्शन थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म इस साल में ही रिलीज हो सकती है। दिबाकर बनर्जी की ब्योमकेश बख्शी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आएं थे। फिल्म के प्रोमो को दर्शकों ने बहुत पसन्द किया था लेकिन फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आयी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपडा इश्कजादे में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म इश्कजादे अर्जुन की डेब्यू फिल्म थी, वहीं परिणीति ने अपना डेब्यू 2011 में आदित्य चोपडा की ही फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से किया था, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था, जिन्होंने बाद में शाहरुख खान को लेकर ‘फैन’ बनाई थी। अर्जुन-परिणीति की इश्कजादे बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। जिसके बाद दोनों कलाकारों के करियर में टर्निंग प्वाइंट आया। इन दिनों अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म मुबारकां की शूटिंग में बिजी है।

ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न