• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोरा फतेही ने की तारीफ, ओ साकी साकी पर नेपाली व्यक्ति का डांस, वीडियो वायरल

Nora Fatehi praised, Nepali persons dance on O Saki Saki, video viral - Bollywood News in Hindi

वर्ष 2004 में प्रदर्शित हुई संजय दत्त, अनिल कपूर और कोएना मित्रा की फिल्म मुसाफिर बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी, लेकिन इस फिल्म का एक गीत ओ साकी साकी रे उस वर्ष के कामयाब गीतों में शुमार हुआ था। इस गीत की लोकप्रियता का आलम यह रहा कि डेढ़ दशक बाद जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्म बाटला हाउस में उसे नोरा फतेही पर रीमिक्स वर्जन फिल्माया। फिल्म हिट रही लेकिन गीत ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। अब यह गीत एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गया है। नेपाल निवासी एक व्यक्ति ने इस गीत पर जिस अंदाज में अपने डांस मूव्स का प्रदर्शन किया है वह तारीफ-ए-काबिल हैं। इस गीत के पर उनके डांस को देखकर नोरा फतेही भी स्वयं को तारीफ करने से रोक नहीं पाई हैं। सोशल मीडिया पर नेपाली व्यक्ति के इस डांस को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नोरा ने इस डांस वीडियो पर कमेंट भी किया है। नोरा फतेही का ये गाना 2019 में प्रदर्शित हुई फिल्म बाटला हाउस का रीमिक्स वर्जन था। नोरा फतेही ने वीडियो पर हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया। सुष्मिता सेन ने भी वीडियो को लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया- ऐज वाकई में सिर्फ एक नंबर ही तो है। वहीं एक यूजर ने लिखा- पैशन फॉलो करने की कोई उम्र नहीं होती। वहीं एक यूजर ने लिखा- अगर इनके कपड़े बदल दिए जाएं तो ये ओरिजिनल डांसर से भी ज्यादा हैंडसम और हॉट लगेंगे।
गौरतलब है कि नोरा पिछले कई दिनों से मीडिया की चर्चाओं से दूर थीं। लेकिन अब वो फिर से चर्चाओं में आ रही हैं। हाल ही में नोरा ने इंटरनेशनल रैपर निक्की मिनाज के साथ डर्टी लिटिल सीक्रेट गाने के लिए कोलैब किया है। जल्द ही नोरा कमर्शियल फीचर फिल्म और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nora Fatehi praised, Nepali persons dance on O Saki Saki, video viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nora fatehi praised, nepali persons dance on o saki saki, video viral, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved