• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मीनाक्षी शेषाद्रि को पसंद है आर.डी. बर्मन का यह रोमांटिक गाना, फैंस के साथ किया शेयर

Meenakshi Seshadri loves this romantic song by R.D. Burman, shares it with fans - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि भले ही मनोरंजन जगत से दूर हैं, लेकिन वे अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने मनपसंद गाने के बारे में बताया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वे आर.डी. बर्मन के गाने 'ऐसा समां न होता' पर खूबसूरत हरे-भरे पेड़ पौधों के आसपास घूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन दिया, "यह गाना साल 1980 के दशक का आर.डी. बर्मन का मेरा पसंदीदा गाना है। उन्होंने कई खूबसूरत रोमांटिक गाने बनाए और यह वाला गाना मेरे पसंदीदा कलाकार संजय दत्त और अनीता राज पर फिल्माया गया है।" गाना 'ऐसा समां न होता' साल 1984 की फिल्म 'जमीन आसमान' में फिल्माया गया है। गाने को लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि अंजान ने इसके लिरिक्स दिए हैं और आर.डी. बर्मन ने इसे संगीतबद्ध किया है। भरत रंगाचार्य द्वारा निर्देशित फिल्म 'जमीन आसमान' में संजय दत्त, शशि कपूर, रेखा और अनीता राज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में आर.डी. बर्मन का संगीत और लता मंगेशकर का एक गाना 'ऐसा समां न होता' उन दिनों काफी लोकप्रिय हुआ था।
अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 17 साल की उम्र में ही मिस इंडिया का खिताब हासिल कर लिया था। मीनाक्षी की पहली हिंदी फिल्म पेंटर बाबू थी। इसके बाद वे 'हीरो' में नजर आई थीं।
अभिनेत्री ने अपने करियर में लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, और अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे। उन्होंने ‘दामिनी’, ‘घातक’, 'गंगा जमुना सरस्वती', 'शहंशाह', 'जुर्म', 'तूफान', 'घर हो तो ऐसा' और 'आदमी खिलौना है' जैसी कई यादगार फिल्में की हैं। अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा में भी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meenakshi Seshadri loves this romantic song by R.D. Burman, shares it with fans
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meenakshi seshadri, bollywood actress, social media connect, favorite song, rd burman song, aisa samaan na hota, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved