• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

Mathematical Formulas to Untangle the Knots of Relationships: Web Series Ma Ka Sum Makes Its Digital Debut This Day - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री मोना सिंह जल्द ही वेब सीरीज 'मां का सम' में नजर आएंगी। यह एक भावुक ड्रामा सीरीज है, जो प्यार, परिवार और एल्गोरिदम के अनोखे मिश्रण को पेश करेगी। निकोलस खरकोंगोर द्वारा निर्देशित सीरीज 3 अप्रैल को यह भारत समेत दुनिया के 240 देशों और इलाकों में रिलीज होगी। दर्शक इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सबटाइटल्स के साथ देख सकेंगे। इसमें मोना सिंह, अंगिरा धर, मिहिर आहूजा और रणवीर बराड़ जैसे कलाकार शामिल हैं। सीरीज की कहानी अगस्त्य नामक स्मार्ट टीनएज के लड़के ईर्द-गिर्द घूमती है। वह जीनियस होता है और पूरी दुनिया को नंबर्स, ग्राफ और एल्गोरिदम के नजरिए से देखता है। उसके लिए हर समस्या का एक लॉजिकल समाधान होता है। वहीं, अपनी मां के लिए सही जीवनसाथी ढ़ूंढने की तलाश में भी रहता है। वह फैसला लेते हुए 'प्रोजेक्ट मॉम' की शुरुआत करता है। वह सोचता है कि मैथ की मदद से वह अपनी मां के लिए परफेक्ट पार्टनर चुन लेगा लेकिन जैसे-जैसे योजना आगे बढ़ती है, लॉजिक और इमोशन के बीच टकराव शुरू हो जाता है।
इस सफर में अचानक मुलाकातें, जिंदगी की अनिश्चितताएं और असली इमोशंस शामिल हैं। सीरीज ह्यूमर, अपनापन और मैथ के हल्के-फुल्के तड़के के साथ मां-बेटे के रिश्ते का एक नया और गहरा पहलू दिखाती है।
बबिता अशिवाल ने यूनोइया फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। सीरीज को लेकर फिल्म के निर्माता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, इस सीरीज की जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह थी उस लड़के के रिश्तों को देखने का तरीका। यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपनी टीनएज के आखिरी दिनों में है और मैथ व डेटा के जरिए प्यार और जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी कहानी है जिससे आप तुरंत जुड़ाव महसूस करते हैं। इसकी कहानी हास्य से भरपूर है और इसमें छोटी-छोटी सीखें भी हैं जो हम सभी जिंदगी को समझने की कोशिश में सीखते हैं। प्राइम वीडियो हमेशा से काम करने के लिए एक बेहतरीन पार्टनर रहा है। 'मां का सम' एक ऐसी पारिवारिक सीरीज है जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सकता है; यह युवाओं से लेकर बुज़ुर्गों तक, सभी का मनोरंजन करने का वादा करती है।"
प्राइम वीडियो इंडिया के निर्देशक और ओरिजिनल्स हेड निखिल मधोक ने कहा, "रिश्तों पर आधारित कहानियां हमेशा लोगों को छूती हैं क्योंकि वे उन भावनाओं और बंधनों को दिखाती हैं जो हर किसी को अपने जैसे लगते हैं। 'मां का सम' मां-बेटे के रिश्ते को केंद्र में रखकर उसे बहुत अनोखे अंदाज में पेश करती है। इसमें इस रिश्ते की कोमलता, नोक-झोंक और बिना कहे एक-दूसरे को समझने की भावना को बहुत ईमानदारी से दिखाया गया है। मोना और मिहिर ने अपने किरदारों में शानदार काम किया है। हम 3 अप्रैल को दुनिया भर के दर्शकों के लिए यह खास कहानी पेश करने जा रहे हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mathematical Formulas to Untangle the Knots of Relationships: Web Series Ma Ka Sum Makes Its Digital Debut This Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maa ka sam, mona singh, prime video, web series 2026, mihir ahuja, angira dhar, ranveer brar, family drama, algorithm love story, project mom, ott release april 3, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved