• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'पोस्टपार्टम ग्लैमरस नहीं लेकिन खूबसूरत जरूर हो सकता है': काजल अग्रवाल

Life after pregnancy is not glamorous, but it is beautiful: Kajal - Bollywood News in Hindi

चेन्नई । साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 19 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को लेकर गुरुवार को कहा कि पोस्टपार्टम ग्लैमरस नहीं हो सकता है, लेकिन यह सुंदर हो सकता है। काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा अपने बेटे नील का दुनिया में स्वागत करके बेहद उत्साहित हूं। बच्चे को जन्म देना एक लंबा, थका देने वाला लेकिन संतोषजनक अनुभव है। जन्म के बाद जब मैंने नील को पहली बार अपने सीने से लगाया, वो पल मेरे लिए बेहद शानदार था। तब मैंने प्यार की सबसे गहरी क्षमता को समझा। उन्होंने आगे लिखा, तीन रातों की नींद हराम, सुबह-सुबह खून बहना, डकार लेना, पेट दर्द और खिंची हुई त्वचा, जमे हुए पैड्स, ब्रेस्ट पम्प, एंजाइटी जैसी परेशानी लगातार बनी हुई थी।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- इन सब परेशानियों के बावजूद यह ऐसे पल रहे, जिसमें दर्द भी खुशी का एहसास दिलाता था। अब सुबह की शुरूआत बेटे को प्यार से गले लगाने, एक-दूसरे की आंखों में देखने और किस देने से होती है। हम आगे बढ़ रहे हैं, सीख रहे हैं। इस शानदार सफर में साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सच्चाई ये है कि पोस्टपार्टम ग्लैमरस नहीं लेकिन ये खूबसूरत जरूर हो सकता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Life after pregnancy is not glamorous, but it is beautiful: Kajal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: life after pregnancy is not glamorous, but it is beautiful, kajal aggarwal, pregnancy, glamorous, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved