• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जैकलीन फर्नांडीज की मां का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती

Jacqueline Fernandezs mother passes away, was hospitalized for several days - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज का रविवार को निधन हो गया। इससे पहले कुछ मीडिया आउटलेट्स ने खबर छापी थी कि जैकलीन की मां का निधन हो गया। हालांकि, ये खबरें आगे झूठी निकलीं। अब, आईएएनएस ने विशेष रूप से इस बात की पुष्टि की है कि किम फर्नांडीज वास्तव में नहीं रहीं। बता दें कि किम फर्नांडीज को 24 मार्च को स्ट्रोक आया था। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानने के बाद, जैकलीन अपनी मां से मिलने पहुंची थीं। बहरीन के मनामा में रहने वाली किम फर्नांडीज को 2022 में भी ऐसी ही स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें बहरीन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जैकलीन अपने पिता एलरॉय फर्नांडीज के साथ मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपनी मां से मिलने के लिए पहुंची थीं। जहां स्ट्रोक के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।
अस्पताल में जैकलीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप में वह अपनी मां को देखने के लिए अस्पताल जाती हुई दिखाई दे रही हैं। वह सफेद सलवार कमीज पहने हुए दिखाई दे रही हैं और उनका चेहरा मास्क से ढका हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उनके पिता भी दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा, जैकलीन के 'किक' को-स्टार सलमान खान को भी अस्पताल में उनकी मां से मिलने के लिए देखा गया।
अगर रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन को आईपीएल 2025 में परफॉर्म करने के लिए चुना गया था, हालांकि, उन्होंने अपनी मां की खातिर इस इवेंट से हटने का फैसला किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन को 26 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच में परफॉर्म करना था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jacqueline Fernandezs mother passes away, was hospitalized for several days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, actress jacqueline fernandez, mother kim fernandez, passed away, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved