• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवराज हंस के नए गाने में नजर आएंगी इहाना ढिल्लों

Ihana Dhillon to feature in Navraj Hans new song - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्म 'हेट स्टोरी 4' में अपने किरदार के लिए जानी जाने वालीं अभिनेत्री इहाना ढिल्लों जल्द ही नवराज हंस के अगले गाने में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग इटली के मिनोरी में हुई है। इहाना ने इस बारे में कहा, "यह एक बेहद ही प्यारा गाना है और शूटिंग भी बहुत मजेदार रहा। इसकी टीम बेहतरीन थी जिसमें सभी अपने काम को बखूबी जानते थे। यह गाना बहुत अधिक मनमोहक है और इसने वाकई में मुझे छुआ है। इसके लिए शूटिंग करते वक्त मुझे बहुत मजा आया और ऐसा लगा कि यह एक ऐसा गाना बनेगा जिसे लोग लंबे समय तक के लिए याद रखेंगे। इसके रिलीज होने का अब और इंतजार नहीं हो रहा है।" जहां तक रही फिल्मों में अभिनय की बात, तो इहाना आगामी फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' का हिस्सा है जिसमें अजय देवगन स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में शामिल हैं जो 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भुज एयरपोर्ट के इन्चार्ज थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ihana Dhillon to feature in Navraj Hans new song
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ihana dhillon, navraj hans, hate story 4, इहाना ढिल्लों, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved