• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इब्राहिम अली-खुशी कपूर स्टारर ‘नादानियां’ 7 मार्च को रिलीज होगी

Ibrahim Ali-Khushi Kapoor starrer Nadaaniyaan will release on March 7 - Bollywood News in Hindi

मुंबई । इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर स्टारर फिल्म ‘नादानियां के निर्माताओं ने रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म 7 मार्च को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। नादानियां’ इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म है। वहीं, खुशी कपूर की यह ‘द आर्चीज’, ’लवयापा’ के बाद तीसरी फिल्म है। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की और लिखा, “कुछ कुछ होता है ऐसी नादानियां देखकर, 7 मार्च को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर नादानियां रिलीज हो रही है।”
‘नादानियां’ में इब्राहिम अली के किरदार का नाम अर्जुन मेहता है। वहीं, खुशी कपूर के किरदार का नाम ‘पिया जय सिंह’ हैं।
‘नादानियां’ जेन जेड के रोमांस, प्यार और उसमें आने वाले मुश्किलों को पर्दे पर उतारती है।
निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म ‘नादानियां’ के दूसरे ट्रैक ‘गलतफहमी’ को रिलीज किया है। फिल्म का गाना प्यार के बीच आने वाली मुश्किलों को दिखाता है।
इंस्टाग्राम हैंडल पर गाना शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “उन लोगों के लिए जिन्होंने प्यार किया, खोया और कभी समझा नहीं पाए! ‘गलतफहमी’ गाना रिलीज हो चुका है।”
‘गलतफहमी’ गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने गाने के बोल लिखे हैं। ट्रैक को आवाज तुषार जोशी और मधुबंती बागची ने दी है।
इब्राहिम ने कहा, " ‘गलतफहमी’ में कुछ ऐसा है जिससे आप जुड़ सकेंगे। यह वास्तविक है और दिल टूटने के दर्द को दिखाता है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक इससे कैसे जुड़ते हैं। यह प्यार और नुकसान का एक ऐसा पहलू है जो भरोसेमंद है।"
खुशी ने कहा, " ‘गलतफहमी’ ने मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया और यह ‘नादानियां’ एल्बम के मेरे पसंदीदा ट्रैक में से एक है। मुझे विश्वास है कि दर्शक गलतफहमी के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे। मैं लोगों के बीच इसे पेश करके काफी खुश हूं।"
शौना गौतम के निर्देशन में बनी ‘नादानियां’ को धर्मा एंटरटेनमेंट के तहत करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने तैयार किया है। यह फिल्म प्यार के कॉन्सेप्ट को एक नए मोड़ के साथ पेश करती है।
इस फिल्म इब्राहिम अली खान, खुशी कपूर के साथ अभिनेत्री महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ibrahim Ali-Khushi Kapoor starrer Nadaaniyaan will release on March 7
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ibrahim ali khan, khushi kapoor, nadaaniyaan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved