• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फिर से फंसे कमल हासन, लगा तमिल संस्कृति का अपमान का आरोप

फिल्म अभिनेता कमल हासन पर तमिल संस्कृति के अपमान का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। हिंदू मक्कल काची ने बुधवार को रियल्टी शो बिग बॉस के तमिल संस्करण पर प्रतिबंध लगाए जाने और शो के मेजबान अभिनेता-फिल्म निर्माता कमल हासन को ‘तमिल संस्कृति को दूषित करने को लेकर’ गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस को दी गई शिकायत में राष्ट्रवादी हिंदू पार्टी ने मांग की कि, शो के प्रतिभागियों जैसे ओविया, नमिता, गंजा करुप्पु, हरथी व अन्य को भी गिरफ्तार किया जाए। संगठन का कहना है कि, शो अश्लील है। अपने बयान में संगठन ने कहा है, ‘इस शो में प्रतिभागी अश्लील टिप्पणी कर रहे हैं और 75 फीसदी नग्न रहकर अभिनय कर रहे हैं। यह तमिल संस्कृति का अपमान है और यह सात करोड़ तमिलवासियों की भावनाओं को आहत करता है।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-HMK demands arrest of Kamal Hassan ban on Bigg Boss Tamil
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hmk, kamal hassan, bigg boss tamil, tv show, bollywood gossip\r\n, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved