• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'गिन्नी वेड्स सनी 2' परिवारों को वापस सिनेमाघरों में लेकर आएगी : अविनाश तिवारी

Ginny Weds Sunny 2 Will Bring Families Back to Theaters: Avinash Tiwary - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अपनी आगामी फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में शादी के माहौल में खूब धूम मचाने वाले हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया, जिसमें रिश्तों से जुड़े भावनात्मक विषयों के साथ एक उतार-चढ़ाव भरी प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म दर्शकों को पारिवारिक माहौल में ले जाएगी, जहां परिवार, शादी, गलतफहमियों, हंसी-मजाक और चौंकाने वाले ट्विस्ट दर्शकों को हैरान कर देंगे। शो का ट्रेलर लॉन्च भव्य तरीके से रखा गया, जहां अविनाश तिवारी और मेधा शंकर ने अपनी फिल्म और सिनेमा पर खुलकर बात की। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर से सवाल पूछा गया कि शादियों में भारतीय परिवारों में किसे सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसका जवाब देते हुए मेधा शंकर कहती हैं, फूफाजी। वे कहती हैं, "मैंने अक्सर सुना है कि शादी में फूफाजी को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्हें शादी का खाना अच्छा नहीं लगता है और सोने की अंगूठी भी गिफ्ट में नहीं मिलती है। यही चीजें फूफाजी को नाराज करने के लिए काफी हैं, जबकि अविनाश तिवारी कहते हैं कि शादी में बवाल हमेशा घर की बड़ी बहन करती है। वो घर को संभालना भी जानती है और शादी में बवाल करने वाले लोगों को ठीक करना भी।"
'गिन्नी वेड्स सनी 2' से जुड़े सवाल पर अभिनेता ने कहा, "आज के समय में बहुत कम पारिवारिक फिल्में बन रही हैं और हमें उम्मीद है कि यह फिल्म परिवारों को वापस एक साथ सिनेमाघरों में लौटने के लिए मजबूर करेगी। आज के समय में एक्शन और फिक्शन फिल्में बनती हैं और पारिवारिक फिल्में कम।"
उन्होंने कहा, "मेरे ही घर के बच्चे मेरी फिल्में नहीं देखते हैं, क्योंकि उसमें एक्शन होता है और खून-खराबा भी। यही कारण है कि लोगों ने सोचना कम कर दिया है कि पहले की तरह फिल्में पारिवारिक भी बननी चाहिए। हर जॉनर अच्छा होता है, लेकिन परिवार और भावनाओं पर बनने वाली फिल्मों की संख्या कम हो गई। उम्मीद है कि हम सिनेमाघरों में वापस परिवारों को लाने में कामयाब होंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ginny Weds Sunny 2 Will Bring Families Back to Theaters: Avinash Tiwary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ginny weds sunny 2, avinash tiwary, medha shankar, bollywood romantic comedy, hindi film trailer, family movies india, bollywood news 2026, wedding comedy film, indian cinema, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved