• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

क्या आपने देखा दिलजीत दोसांझ का यह दिलकश भांगडा

दिलजीत दोसांझ ने विज्ञापन को अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए माना की उनके लिए कोका कोला के ब्रांड से जुडना किसी सपने के पूरा होने जैसा है। दिलजीत का यह वीडियो देखने के बाद उनके फैन को उनका यह विज्ञापन काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने ट्वीट कर उनके काम की तारीफ की। दिलजीत पंजाब में तो सुपरस्टार हैं ही, अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘उडता पंजाब’ और दूसरी फिल्म ‘फिल्लौरी’ के बाद उन्होंने हिन्दी भाषी क्षेत्रों में भी अपने असंख्य प्रशंसक बना लिए हैं। उडता पंजाब के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अतिरिक्त वे दिलजीत अंबरसरिया, पंबाज 1984, साडी लव स्टोरी और सरदारजी जैसी पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जल्द ही उनकी एक और पंजाबी फिल्म सुपरसिंह आने वाली है। इसके अलावा वह अर्जुन कपूर के साथ फिल्म कनेडा में भी काम करने वाले हैं। दिलजीत अपनी अगली फिल्म सुपर सिंह को लेकर काफी उत्तेजित हैं। इस पंजाबी फिल्म में दिलजीत सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’, 9 साल, 14 फिल्में

यह भी पढ़े

Web Title-diljit dosanjh is trending for this advert
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: diljit dosanjh is trending for this advert, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved