क्या आपने देखा दिलजीत दोसांझ का यह दिलकश भांगडा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 मई 2017, 11:04 AM (IST)

पंजाबी व हिन्दी फिल्मों के अभिनेता दिलजीत दोसांझ दीपिका पादुकोण के बाद दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने कोका कोला के नए विज्ञापन में लिफ्ट में बंद होकर भांगडा किया है। उनसे पहले दीपिका पादुकोण यह काम कर चुकी हैं और उनका वेटर के साथ किया गया डांस दर्शकों को बहुत पसन्द आया था लेकिन दिलजीत दोसांझ का वेटरस के साथ किया गया भांगडा दर्शकों को ज्यादा प्यारा और आकर्षक लग रहा है। इस भांगडा नृत्य में दिलजीत दोसांझ दिल खोलकर नाचे हैं और क्या नाचे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एड में दिखाया गया है कि लिफ्ट बंद होने के वक्त उनके साथ वेट्रेस भी मौजूद होती है। वह वेट्रेस दिलजीत को कोका कोला देती है और जिसको पीने के बाद वह वेट्रेस के साथ जबरदस्त भांगडा करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दिलजीत दोसांझ ने विज्ञापन को अपने फेसबुक पर शेयर करते हुए माना की उनके लिए कोका कोला के ब्रांड से जुडना किसी सपने के पूरा होने जैसा है। दिलजीत का यह वीडियो देखने के बाद उनके फैन को उनका यह विज्ञापन काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने ट्वीट कर उनके काम की तारीफ की। दिलजीत पंजाब में तो सुपरस्टार हैं ही, अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘उडता पंजाब’ और दूसरी फिल्म ‘फिल्लौरी’ के बाद उन्होंने हिन्दी भाषी क्षेत्रों में भी अपने असंख्य प्रशंसक बना लिए हैं। उडता पंजाब के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अतिरिक्त वे दिलजीत अंबरसरिया, पंबाज 1984, साडी लव स्टोरी और सरदारजी जैसी पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जल्द ही उनकी एक और पंजाबी फिल्म सुपरसिंह आने वाली है। इसके अलावा वह अर्जुन कपूर के साथ फिल्म कनेडा में भी काम करने वाले हैं।

दिलजीत अपनी अगली फिल्म सुपर सिंह को लेकर काफी उत्तेजित हैं। इस पंजाबी फिल्म में दिलजीत सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’, 9 साल, 14 फिल्में