• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एआर रहमान के म्यूजिक कॉन्सर्ट में अचानक पहुंचे धनुष, दर्शकों को दिया सरप्राइज

Dhanush suddenly arrived at AR Rahmans music concert, surprised the audience - Bollywood News in Hindi

मुंबई। ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित टूर वंडरमेंट म्यूजिक कॉन्सर्ट में शानदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान रहमान को खास सरप्राइज भी मिला, जहां मंच पर अचानक पहुंचकर अभिनेता धनुष ने स्टेज की एनर्जी दोगुनी कर दी। रहमान की प्रस्तुति देखने के लिए शनिवार को प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। जानकारी के अनुसार, इस इवेंट में 40,000 से ज्यादा दर्शक पहुंचे थे। फैंस का मजा तब दोगुना हो गया जब रहमान की परफॉर्मेंस के बीच अभिनेता और सिंगर धनुष मंच पर अचानक पहुंच गए। उन्हें अपने बीच पाकर फैंस उत्साहित नजर आए। इसके बाद उन्होंने रहमान के साथ गाना भी गाया। धनुष को मंच पर देखकर फैंस 'कोलावेरी डी' के साथ हूटिंग करते दिखे। दर्शकों की मांग पर धनुष ने रहमान के साथ मिलकर साल 2024 की अपनी फिल्म ‘रायन’ से अपना हिट तमिल गीत ‘अदंगाथा असुरन’ गाया।
मुंबई में आयोजित रहमान का यह कॉन्सर्ट 1 से 4 मई तक चलने वाले 'वेव्स 2025' का हिस्सा है, जो टूर का पहला पड़ाव है। इसके बाद यह दुनिया के अलग-अलग शहरों में आयोजित होगा।
म्यूजिक कॉन्सर्ट की शुरुआत अनुभा बजाज और रिडे के शानदार प्रदर्शन से हुई, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। रहमान के साथ प्लेबैक सिंगर सुखविंदर सिंह, जोनिता गांधी, एआर अमीन और जनाई भोसले ने मंच संभाला और दर्शकों के सामने शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर अश्विन मुकुंदन ने उत्साह बढ़ाते हुए कहा, "यह सिर्फ एक म्यूजिक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि क्रिएटिव और म्यूजिक पावर का उत्सव है। चालीस हजार से अधिक प्रशंसकों को एक साथ खुशी और उत्साह में डूबे देखना वैसा ही अनुभव देता है, जिसकी हमने उम्मीद की थी।"
म्यूजिक कॉन्सर्ट में 'जय हो', 'आए रे तूफान', 'जिंगुचा' और 'वंदे मातरम' जैसे गाने भी गाए गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dhanush suddenly arrived at AR Rahmans music concert, surprised the audience
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, oscar winner, music composer, singer ar rahman, tour wonderment music concert\r\n, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved