• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिजाइनर सत्य पॉल का 79 साल की उम्र में निधन

Designer Satya Paul died at age 79 - Bollywood News in Hindi

कोयंबटूर| जाने-माने फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का स्ट्रोक आने के चलते तमिलनाड़ु के कोयंबटूर में निधन हो गया है। वह 79 साल के थे। कपड़ों के मशहूर ब्रांड 'सत्य पॉल' के मालिक पॉल ने गुरुवार को यहां स्थित ईशा योग सेंटर में अपनी आखिरी सांस लीं। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, "सत्य पॉल असीम उत्साह और अनेक व्यस्तताओं के साथ जीने वाले एक शख्स का बेहतर उदाहरण हैं। भारतीय फैशन उद्योग में आपके द्वारा लाया गया विशिष्ट ²ष्टिकोण आपके प्रति एक खूबसूरत श्रद्धांजलि है। हमारे बीच आपका होना एक सौभाग्य है। संवदेदना और आशीर्वाद।" पॉल के बेटे पुनीत नंदा ने फेसबुक पर अधिक जानकारी साझा करते हुए लिखा, "2 दिसंबर को उन्हें एक स्ट्रोक आया था। अस्पताल में रहकर वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे। उनकी हमेशा यही इच्छा रही थी कि उन पर रखी जा रही निगरानी या किसी भी तरह की रोक-टोक (अस्पताल में) से उन्हें मुक्ति दिलाई जाए, ताकि वह पुन: अपने घर वापस जा सके। हमें भी आखिरकार चिकित्सकों से उन्हें ईशा योग सेंटर में वापस भिजवाने की मंजूरी मिल गई, जहां वह साल 2015 से रह रहे हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Designer Satya Paul died at age 79
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: designer, satya paul, died, age 79, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved