• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में डाला वोट

Chiranjeevi, Jr NTR, Allu Arjun cast their vote in Hyderabad - Bollywood News in Hindi

हैदराबाद । लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है, इस कड़ी में टॉलीवुड सितारे के. चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में मतदान किया। चिरंजीवी ने अपनी पत्नी सुरेखा के साथ पॉश जुबली हिल्स के मतदान केंद्र पर वोट डाला। जूनियर एनटीआर ने अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणीति और मां शालिनी के साथ जुबली हिल्स के ओबुल रेड्डी स्कूल में मतदान केंद्र पर वोट डाला। वे सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए और अपने वोट डालने के लिए कतार में खड़े रहे।
अल्लू अर्जुन भी फिल्म नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में वोट डालने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए।
एक्टर नरेश ने नानकरामगुडा के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चिरंजीवी ने सभी लोगों, खासकर युवा मतदाताओं से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, ''वोट सिर्फ हमारा अधिकार नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। तभी आपके पास अच्छे नेता होंगे, अच्छी सरकार होगी और तभी देश का विकास होगा।''
तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। सिकंदराबाद छावनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chiranjeevi, Jr NTR, Allu Arjun cast their vote in Hyderabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chiranjeevi, jr ntr, allu arjun, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved