• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'सॉल्ट' में रितुपर्णा सेनगुप्ता संग नजर आएंगे चंदन रॉय सान्याल

Chandan Roy Sanyal, Rituparna Sengupta to co-star in Salt - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता चंदन रॉय सान्याल और अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता जल्द ही एक रोमांटिक ड्रामा में एक-दूसरे के साथ नजर आने वाले हैं, जिसका शीर्षक 'सॉल्ट' है। सनी रे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी जोरो-शोरो पर है। रणजोय भट्टाचार्जी ने फिल्म में संगीत देने का काम किया है, जबकि अयन शील इसके डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी हैं। फिल्म शंकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अंतमुर्खी स्वभाव का आर्किटेक्ट है। शंकर को अपने बॉस की गर्लफ्रेंड माया से प्यार हो जाता है। पहली बार डेट पर कहे गए एक अजीबोगरीब झूठ के चलते माया भी शंकर से काफी प्रभावित हो जाती है। फिल्म की पूरी शूटिंग कोलकाता और दार्जिलिंग में हुई है। फिल्म की टैगलाइन में लिखा है : "वन लाई - टू लाइव्स - लिटिल टाइम - एक्सेस सॉल्ट - चेंजेड लाइव्स फॉरेवर।"
चंदन ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि इसने उन्हें हॉलीवुड फिल्म 'ब्लू वैलेंटाइन' की याद दिला दी है। इधर रितुपर्णा भी फिल्म में माया के किरदार को निभाने को लेकर बेहद रोमांचित हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandan Roy Sanyal, Rituparna Sengupta to co-star in Salt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandan roy sanyal, rituparna sengupta, salt, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved