• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

रंगून की लागत निकलना मुश्किल, उडी निर्माताओं की नींद

हाल ही में प्रदर्शित हुई विशाल भारद्वाज की रंगून ने निर्माताओं की नीेंद उडा दी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को पहले दिन जो ओपनिंग मिली है वह अनुमानों के आधार पर सही साबित हुई है। फिल्म को टिकट खिडकी पर खराब ओपनिंग मिली है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के बावजूद इस फिल्म ने पहले दिन मात्र 6 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरे देश में कई जगह फिल्म का पहला शो 10 फीसदी भी नहीं भर पाया। परिवार तो इस फिल्म से दूर ही दिखे। 75 करोड की लागत से बनी इस फिल्म को अपनी लागत निकालने में पसीना बहाना पडेगा, जिसके बावजूद भी इसकी लागत निकलना संभव नजर नहीं आ रहा है। दर्शकों ने फिल्म को अस्वीकार कर दिया है। साजिद नाडियाडवाला ने इस पर खासा पैसा खर्च किया है। फिल्म का ना सिर्फ ग्रैंड प्रमोशन हुआ बल्कि अच्छे खासे थियेटर भी मिले। इसे 1800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म को वो फायदा भी शायद न मिले जो जॉली एलएलबी 2 को मिला था। जॉली एलएलबी-2 को माउथ पब्लिसिटी खूब मिली थी, जो इसे नसीब नहीं होगा। फिल्म अलग है, जो कम लोगों को ही जमेगी।

[ जब पहले ब्वॉयफ्रेंड से मिली दीपिका तो हुआ कुछ ऐसा.... ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-box office rangoon opens dull at box office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: box office, rangoon, opens, dull, at box office, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved