• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सामने आया 'चेहरे' में बिग बी का ऑफिशियल लुक, 18 मार्च को रिलीज होगा ट्रेलर

Big B official look in Chehre out, trailer on March 18 - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आगामी मनोवैज्ञानिक फिल्म 'चेहरे' का सोमवार को ऑफिशियल पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म का ट्रेलर 18 मार्च को रिलीज होगा और फिल्म के 9 अप्रैल को रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। आधिकारिक पोस्टर में बिग बी का लुक जबरदस्त है। काली कैप, चश्मे और सॉलिड ब्लैक फ्रेम में उनका क्लोज-अप फोटो काफी इंटेंस लुक लिए हुए है। दोनों अभिनेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रेलर रिलीज की तारीख बताई है। साथ ही उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा किया है, जिसमें केवल अमिताभ बच्चन हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, "अदालतों में जस्टिस नहीं जजमेंट होता है, इंसाफ नहीं फैसला होता है। चेहरे का ट्रेलर 18 मार्च को रिलीज होगा। सिनेमाघरों में 9 अप्रैल को फिल्म चेहरे देखें।"
इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म को रूमी जाफरी ने निर्देशित किया है। फिल्म में अमिताभ और इमरान के अलावा क्रिस्टल डिसूजा, अन्नू कपूर, धृतिमान चटर्जी, रघुबीर यादव और सिद्धार्थ कपूर भी हैं।
पहले यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 9 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। पहले यह फिल्म, रिया चक्रवर्ती के पोस्टर से गायब होने के कारण चर्चा में आई थी। इसे लेकर अटकलें लगाई गई थीं कि उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big B official look in Chehre out, trailer on March 18
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: big b official look in chehre out, trailer on march 18, amitabh bachchan, chehre, trailer, march 18, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved