• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बच्चों के अवॉर्ड शो में परफॉर्म करेंगी भूमि

Bhumi Pednekar set to perform at kids award show - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर निकलोडियन किड्स च्वॉइस अवॉर्ड्स में पहली बार अपनी प्रस्तुति देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन मुंबई में 20 दिसंबर को होगा। एक सूत्र ने कहा, "बेहतरीन फिल्मों से लेकर जलवायु परिवर्तन से संबंधित अभियानों के माध्यम से अपनी बात रखने तक अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दर्शकों को रोमांचित करने से कभी नहीं चूकती हैं और अब भूमि केसीए अवॉर्ड्स में पहली बार अपनी प्रस्तुति देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। भूमि को उनके शूटिंग कार्यक्रमों के बाद अपने धमाकेदार परफॉर्मेस पर पूर्वाभ्यास करते हुए भी देखा गया है।" 5 जनवरी, 2020 को निक चैनल पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।
बॉलीवुड में अगर काम की बात करें तो भूमि ने हाल ही में दर्शकों को एक के बाद एक दो सुपरहिट फिल्मों का तोहफा दिया जिनमें 'बाला' और 'पति, पत्नी और वो' शामिल हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhumi Pednekar set to perform at kids award show
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: भूमि पेडनेकर, bhumi pednekar, perform, kids award show, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved