• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'चूहा बिल्ली' में दो-ध्रुवीय किरदार निभाएंगी अदा शर्मा

Adah Sharma to play bipolar character in Chuha Billi - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अदा शर्मा अब 'चूहा बिल्ली' नाम की एक फिल्म में दिखाई देंगी, जिसमें वह दो-ध्रुवीय और डिप्रेशन की शिकार लड़की का किरदार निभाएंगी। अदा ने आईएएनएस को बताया, "चूहा बिल्ली में मैं एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हूं, जो बायपोलर है। वह डिप्रेशन में है और वह इसका अच्छी तरह से सामना नहीं कर पा रही है। मैं इस कैरेक्टर से बिल्कुल अलग हूं और इसीलिए इस कैरेक्टर ने मुझे आकर्षित किया। हमने फिल्म के लिए बहुत सारी वर्कशॉप कीं।" उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्देशक प्रसाद कदम चाहते थे कि मुझमें यह बदलाव हर कुछ सेंकेंड में नजर आए। अदा ने कहा, "यानी कि वह कैरेक्टर कभी बहुत उत्साहित है और कुछ ही सेकंड में बहुत दुखी हो जाती है। वह चाहते थे कि यह बदलाव बहुत सूक्ष्म हो इसलिए यह सब कुछ आंखों में ही नजर आ जाएगा। मैं लोगों के फिल्म देखने तक का इंतजार नहीं कर पा रही हूूं। मैंने अब तक जो भी भूमिकाएं निभाईं हैं, यह उससे बहुत अलग है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Adah Sharma to play bipolar character in Chuha Billi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adah sharma to play bipolar character in chuha billi, adah sharma, chuha billi, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved