• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुश्किल दौर से गुजर रहीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली, मीडिया से की खास अपील

Actress Celina Jaitly is going through a difficult time and has made a special appeal to the media. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । पति पीटर हाग के खिलाफ हाल ही में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मीडिया से खास अपील की। सेलिना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए खुद को 'ब्रोकेन हार्ट मदर' बताया और लिखा, “इंपॉर्टेंट अनाउंसमेंट, डियर मीडिया मेंबर्स, मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि प्लीज मेरे कानूनी मामलों से जुड़ी किसी भी खबर या कवरेज में मेरे बच्चों की तस्वीरों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। मैं आपकी संवेदनशीलता और समझ के लिए हमेशा आभारी रहूंगी। ब्रोकेन हार्ट वाली मां।" सेलिना जेटली ने हाल ही में पति पर घरेलू हिंसा के आरोप में केस दर्ज कराने की जानकारी दी थी। ऐसे में उन्होंने बच्चों की प्राइवेसी की रक्षा के लिए यह कदम उठाया है ताकि उनकी कानूनी लड़ाई का असर बच्चों पर न पड़े।
एक्ट्रेस ने बताया था कि वह इस वक्त जिंदगी के सबसे बुरे दौर को अकेले झेल रही हैं। उनके माता-पिता, भाई, मेरा एक बच्चा और वह इंसान जिसने हमेशा साथ निभाने का वादा किया था, सब चले गए या पीछे हट गए। सब कुछ छिन गया और भरोसा टूट गया। उन्होंने खुद को फौजी की बेटी बताते हुए कहा था कि वह अपनी लड़ाई साहस के साथ लड़ती रहेंगी।
सेलिना और उनके पति पीटर हाग के चार बच्चे थे। जुड़वां बेटे विंस्टन और विन्शान, जिनका जन्म 2012 में हुआ था फिर 2017 में दो जुड़वां बेटे वीराज और आर्थर हुए। दुर्भाग्य से 2021 में दिल की बीमारी के चलते आर्थर का निधन हो गया था, जिसके बाद सेलिना लंबे समय तक डिप्रेशन में रहीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Actress Celina Jaitly is going through a difficult time and has made a special appeal to the media.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actress celina jaitly, celina jaitly, media, peter haag, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved