• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बरुण सोबती ने बताया, टिप्पणी करने से क्यों बचती हैं हस्तियां

Actor Barun Sobti says, Our political opinion gets misinterpreted - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता बरुण सोबती का कहना है कि प्रसिद्धि प्रत्येक अभिनेता को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के साथ सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करने का मौका देती है। हालांकि उनके शब्दों का कई बार गलत अर्थ निकाला जाता है। यह स्थिति उन्हें खुद को अभिव्यक्त करने से रोकती है। बरुण जल्द ही फिल्म 22 याड्र्स में दिखाई देंगे। सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर उनके क्या विचार हैं? इस सवाल पर बरुण ने आईएएनएस से कहा कि मुझे लगता है कि हमें अपनी राजनीतिक राय व्यक्त करने से दूर रहना लोगों को इसलिए अच्छा लगता है कि यहां गलतफहमी की बहुत गुंजाइश है। उन्होंने कहा, कई बार हमारे विचार संदर्भ से बाहर प्रस्तुत किए जाते हैं और वे समस्या को बढ़ाते हैं। इसलिए हस्तियां चीजों पर टिप्पणी करने से बचती हैं। अभिनेता ने कहा कि इसलिए राजनीति संवाद काम करता है न कि राजनीतिक विचार। 22 याड्र्स में बरुण एक क्रिकेट टैलेंट एजेंट का किरदार निभाते दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि इस कहानी ने उन्हें उस पक्ष के बारे में जानकारी दी, जिसे वे नियमित क्रिकेट देखने पर नहीं जान पाए थे।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Actor Barun Sobti says, Our political opinion gets misinterpreted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actor barun sobti, political opinion, misinterpreted, barun sobti, 22 yards, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved