• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनोखा गांव, जहां तीन महीने के लिए विधवा होती हैं सुहागन!

women live widow life for three months every year deoria uttar pradeshs - Weird Stories in Hindi

दवरिया। किसी भी सुहागन के लिए सबसे कीमती चीज उसका पति होता है। पति की लंबी उम्र के लिए न जाने भारतीय महिलाएं कितने ही तीज-त्यौहार मनाती हैं। यही वजह है कि आज भी सावित्री का मिसाल दी जाती है जो अपने सिन्दूूर की रक्षा के लिए यमराज से भी भीड़ गई थी और आखिर जीत उसी की हुई थी। लेकिन सुहागन होते हुुए भी विधवा का जीवन जीना पड़े तो इसे आप क्या कहेंगे। यूपी में एक ऐसा गांव है जहां की औरतें तीन महीने के लिए विधवा हो जाती है। उत्तरप्रदेश के दवरिया का बेलवाड़ा जिले में हर साल तीन महीने का मातम मनाया जाता है। यहां की सुहागनें तीन महीनों तक कोई श्रृंगार नहीं करतीं और विधवाओं जैसा कष्टभरा जीवन जीतीं हैं। तीन महीनों तक एक अजीब सी खामोशी इस गांव में पसरी रहती है। हर तरफ मातम का माहौल छाया रहता है।
इस गांव में मातम, दुख हर साल मई से लेकर जुलाई तक अपना घर बसाने आ जाता है। महिलाएं दुख भरा जीवन जीती हैं अपने पति के मरने का गम मनाती हैं। लेकिन तीन महीने बाद यही गम खुशी में बदल जाता है, मातम जश्न में तबदील हो जाता है।
इस गांव के लगभग सभी मर्द पेड़ों से ताड़ी निकालने का कार्य करते हैं। ताड़ के पेड़ 50 फिट से भी ज्यादा ऊंचे होते हैं तथा एकदम सपाट होते हैं। इन पेडों पर चढकर ताड़ी निकालना बहुत जोखिम का कार्य होता है। जिसमें कई बार कुछ लोगों की मौत भी हो जाती है। जब यहां के मर्द इस काम के लिए बाहर निकलते हैं तो उनकी पत्नियां खुद को विधवा बना लेती हैं और विधवाओं जैसा जीवन व्यतीत करने लग जाती हैं। लेकिन अपने पतियों के वापिस आने पर उनका जोरदार स्वागत करती हैं और इसी के चलते पूरा गांव जश्न के माहौल में डूब जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-women live widow life for three months every year deoria uttar pradeshs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women live widow life, deoria, uttar pradeshs, amazing village of india, amazing news in india, amazing news of world, ajab gajab news in india, ajab gajab news of the world, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved