• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चमत्कार! मुर्दाघर में जिंदा हो गया युवक

Living man kept in morgue in madhya pradesh - Weird Stories in Hindi

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में मृत मानकर मुर्दाघर भेजा गया युवक अचानक जिंदा हो उठा। वह सडक़ हादसे में घायल हो गया था। उसका इलाज अब नागपुर में चल रहा है। पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटकों को लुभाने के लिए बनाए गए विज्ञापन ‘एमपी अजब है, सबसे गजब है’ का यह नमूना यहां सोमवार का पेश आया। इस घटना ने राज्य के सरकारी अस्पतालों की हकीकत की पोल एक बार फिर खोलकर रख दी है। जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील दुबे ने आईएएनएस को बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी निवासी नीलांशु भारद्वाज रविवार को सडक़ हादसे में घायल हो गया था, उसे गंभीर हालत में यहां भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया। उसकी नाड़ी और दिल की धडक़न बंद थी। डॉ. दुबे के अनुसार, जब चिकित्सकों ने परीक्षण में पाया कि उसकी मौत हो चुकी है, तो उसकेशव को मुर्दाघर भेज दिया गया। वहां उसके परिजनों ने उसके शरीर में कुछ हरकत देखी। वे उसे लेकर तुरंत नागपुर रवाना हो गए। चिकित्सकों के मुताबिक, नीलांशु का दिमाग लगभग 80 प्रतिशत मृत हो चुका है। नागपुर के अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Living man kept in morgue in madhya pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: living man kept in morgue, madhya pradesh, मध्य प्रदेश, छिंदवाड़ा, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved