• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुक्केबाज सरिता देवी कोरोना पॉजिटिव

Boxer Sarita Devi tests COVID-19 positive - Sports News in Hindi

नई दिल्ली। अनुभवी महिला मुक्केबाज सरिता देवी और उनके पति थोइबा सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सरिता के पति थोइबा ने आईएएनएस से कहा, "आज मैं और सरिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब हम कोविड-19 सेंटर जाएंगे। अभी तक हमारे अंदर कोविड के लक्षण नहीं मिले हैं।" उन्होंने कहा, " मैंने सभी लोगों को बता दिया है, जो भी पिछले एक सप्ताह के दौरान हमारे संपर्क में आए थे, वे अभी खुद को आइसोलेट कर लें और अपना टेस्ट करवाएं।" राष्ट्रीय मुक्केबाजी कैम्प अभी पटियाला में चल रही है और सरिता उस कैम्प का हिस्सा नहीं हैं। फिलहाल वह मणिपुर में अपने घर में ही ट्रेनिंग कर रही हैं।
इस बीच, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने सोमवार को पुष्टि की कि कप्तान मनप्रीत सिंह सहित सभी छह हॉकी खिलाड़ियों को कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आने के बाद बेंगलुरु के एस स्पर्स मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
बेंगलुरु में 19 अगस्त से राष्ट्रीय हॉकी शिविर की शुरुआत हो रही है। इन छह खिलाड़ियों को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें कुछ दिनों तक अलग रखा जाएगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Boxer Sarita Devi tests COVID-19 positive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: boxer sarita devi tests covid-19 positive, boxer sarita devi, sarita devi, coronavirus, covid 19, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved