• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दूसरा टेस्ट: मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 64 रन पर समेटा

Second Test: Mitchell Starc lethal bowling helps Australia bundle out Bangladesh for 64 runs - Cricket News in Hindi

साउथ मैके । डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेश की टीम साउथ मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में महज 64 रन पर सिमट गई। शनिवार से साउथ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शुरू हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शुरुआती कुछ ओवरों में ही कप्तान पैट कमिंस की गेंदबाजी के फैसले को सही साबित कर दिया। मिचेल स्टार्क और अन्य ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की गेंदबाजी देख ऐसा लग रहा था कि वे डार्विन टेस्ट में मिली हार का बदला लेना चाहते हैं। स्टार्क की गति, बाउंस और स्विंग के सामने बांग्लादेश का शीर्ष क्रम असहाय नजर आया। स्टार्क ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से बांग्लादेशी शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया।
बांग्लादेश अपने शुरुआती 5 विकेट 15 रन पर गंवा चुका था और सभी विकेट स्टार्क के खाते में गए थे। मिराज 11, हसन महमूद 10, ताइजुल इस्लाम 11 और शोरिफुल इस्लाम 14 की वजह से बांग्लादेश किसी तरह से 50 का आंकड़ा पार कर सकी और 64 रन बना सकी। चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए और सात बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सके। आखिरी बल्लेबाज शोरिफुल इस्लाम पारी के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। बांग्लादेश की पारी 34 ओवर में सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए। कप्तान पैट कमिंस ने 10 ओवर में 25 रन देकर 3 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिए।
रिपोर्ट लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 8 ओवर में 41 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। हेड 22, रेनशॉ 8 और लाबुशेन 4 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ 1 और ग्रीन 0 पर नाबाद हैं।
शोरिफुल इस्लाम ने 2 और तस्कीन अहमद ने 1 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Second Test: Mitchell Starc lethal bowling helps Australia bundle out Bangladesh for 64 runs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bangladesh, australia, mitchell starc, pat cummins, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved