• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोहित ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Rohit broke Sachin Tendulkars record - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में 131 रन की अपनी आतिशी पारी से सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित का यह विश्व कप में सातवां शतक था जो कि सर्वाधिक हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के छह शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा। रोहित के इन सात शतकों में से चार शतक लक्ष्य का पीछा करने के दौरान आए हैं, जो कि विश्व रिकॉर्ड है। रोहित ने अपनी शतकीय पारी के दौरान पांच गगनचुम्बी छक्के लगाए जिससे उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 556 छक्के हो गए हैं, जो कि विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के 553 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इसमें से 297 छक्के वनडे में आए हैं, जो फ़िलहाल इस फ़ॉर्मैट में तीसरा सर्वाधिक है।
रोहित ने अपना शतक पूरा करने के लिए 63 गेंदें लीं, जो विश्व कप में सबसे तेज़ भारतीय शतक है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने बरमूडा के ख़िलाफ़ 2007 में 81 गेंदों में शतक लगाया था।
भारतीय कप्तान के नाम वनडे में 31 शतक हो गए हैं, जो विश्व में तीसरा सर्वाधिक है। उन्होंने पोंटिंग के 30 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। उनसे आगे सिर्फ़ सचिन (49) और विराट कोहली (47) हैं। रोहित के 31 में से 29 शतक सलामी बल्लेबाज़ी के दौरान आए हैं। सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर उनसे अधिक शतक का रिकॉर्ड अब सचिन (45) के नाम है। रोहित ने सनत जयसूर्या के 28 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
30 साल के उम्र के बाद रोहित ने वनडे में 21 शतक लगा दिए हैं, जो श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और सनत जयसूर्या के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohit broke Sachin Tendulkars record
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohit sharma, sachin tendulkar, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved